Crime News: फंदे से झूला युवक…सुसाइड नोट में खुलासा, पत्नी-ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया

Crime News: फंदे से झूला युवक…सुसाइड नोट में खुलासा, पत्नी-ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया
Facebook
X
WhatsApp

Crime News: गाज़ियाबाद लोनी थाना क्षेत्र के गांव बंथला निवासी 24 वर्षीय एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Crime News) कर ली। पुलिस का कहना है कि, मृतक अपनी पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान था। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Crime News: क्या है मामला?

लोनी थाना क्षेत्र के गांव बंथला के राम एन्क्लेव कॉलोनी में रहने वाले 24 वर्षीय विशाल शर्मा पुत्र राजेश शर्मा परिवार के साथ रहता था। वह एक कंपनी में नौकरी करता था। जून, 2023 में उसकी शादी लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच तकरार शुरू हो गया। बताया जाता है कि, दिसम्बर आते-आते रिश्ते ज्यादा ख़राब हो गए। एक दिन झगड़े के बाद पत्नी मायके चली गई।

पत्नी-ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया

हालांकि, विशाल ने उसे लाने का प्रयास किया, लेकिन वह वापस नहीं लौटी। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य (ACP Suryabali Maurya) का कहना है कि, ‘पीआरवी के माध्यम से विशाल के आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की। विशाल का शव पंखे के कुंडे में फंदे से लटका मिला। मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में विशाल ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।’

एसीपी की मानें तो विशाल पत्नी और ससुराल वालों के उत्पीड़न से परेशान था। सुसाइड नोट में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि, उसकी पत्नी और ससुराल वाले उसे परेशान कर रहे थे। जिसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम खौफनाक कदम उठाया। फिलहाल, एसीपी का कहना है कि युवक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://youtu.be/iVp3i5lZHNo?si=OPlMpiJ6tZ456CyR

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें