UP Budget 2024 : योगी सरकार द्वारा विधानमंडल में वित्त वर्ष 2024-25 का अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। सरकार ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपये का भारी भरकम बजट पेश किया। इसको पेश राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को किया है। लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का पेश हुआ बजट काफी खास है, क्योंकि सरकार इसके जरिये अपने घोषणा पत्र में चुनावी वादों को पूरा कर प्रदेश की जनता को सधाने का काम करेगी।
हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड HC ने ED से मांगा जवाब, 12 फरवरी को अगली सुनवाई. #india24x7livetv #NewsUpdate #Jharkhand #HemantSoren pic.twitter.com/wuBd3ktq8p
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 5, 2024
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना में अपनी सरकार का 8वां भारी भरकम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में सरकार की तरह से प्रदेश के युवाओं से लेकर किसानों, महिलाओं और बुजुर्गों को लिए बड़ा पिटारा खुला है। सरकार ने इस बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास का बजट करार दिया तो वहीं विपक्षी दलों खास समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने इस बजट खोखला करार देते हुए प्रश्नचिन्ह खड़े कर दिये हैं।
UP Budget 2024 : 10 फीसदी की आबादी का है बजट
सोमवार को मीडिया से योगी सरकार के बजट पर बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तक यूपी और दिल्ली में जो बजट तैयार किये जाते हैं , वह संपन्न 10 फीसदी आबादियों के लिए होते हैं। बाकी यूपी सरकार ने इस बजट में 90 फीसदी की आबादी के लिए क्या दिया है? इसलिए यह बजट नाम है, काम का नहीं।

UP Budget 2024 : नाम का नहीं काम बजट हो
अखिलेश यावद ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश में हर बजट से पहले यह दावा करती है कि वह इस बार प्रदेश का सबसे बड़ा बजट लेकर आ रही है। इस बार वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में भी भाजपा की ओर से ऐसा दावा किया गया है। अखिलेश ने कहा कि सरकार को बजट नाम का नहीं बल्कि काम का पेश करना चाहिए, लेकिन हुआ इसका उलटा, सरकार ने काम का नहीं बल्कि नाम का बजट पेश किया।

UP Budget 2024 : इस बजट में जनता के लिए नहीं कुछ
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने भी योगी सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार हर बार बोलती है, सबसे बड़ा बजट पेश कर रही है। सबसे बड़ा बजट तो पेश कर देती है, लेकिन उसका रुपया पूरा खर्च कर नहीं पाती है। यह अधिकारियों को बनाया हुआ पूरा झूठ से बार बजट था, यहां पर जनता के लिए कुछ नहीं था।

UP Budget 2024 : भ्रष्टाचार से भरा हुआ पूरा बजट
शिवपाल ने कहा कि यह बजट भ्रष्टाचार से भरा हुआ है। इसमें उच्च अधिकारियों के साथ कुछ लोगों की खूब कमाई होगी। इस सरकार में राज्य में भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है।









