Sitapur: सीतापुर ऐप्जा एवं ऐक्शन पार्टी के मुखिया और 29- धौरहरा से प्रत्याशी रवीन्द्र मिश्रा ने प्रत्याशी बनते ही अपनी तरफ से ऐप्जा ग्रुप के साथियों सहित समस्त पत्रकारों, कारसेवकों, समस्त मंदिरों के पुजारियों, कथावाचकों एवं कांवरियों को पर्चा भरते ही डेढ़ लाख एवं चुनाव जीतने के बाद पांच लाख बीमा कवर देने का ऐलान किया है (Sitapur) प्रेसवार्ता कर ऐक्शन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं चीफ कोआर्डिनेटर ऐप्जा अनुराग एम.सारथी ने बताया कि आल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन मुखिया तथा 29-धौरहरा से प्रत्याशी मा. श्री रवीन्द्र मिश्रा ने प्रत्याशी बनते ही अपनी तरफ से सीतापुर एवं लखीमपुर जनपद के ऐप्जा ग्रुप के सक्रिय कार्यकर्ता सहित समस्त पत्रकार साथियों, धर्मानुष्ठान एवं धार्मिक प्रचार प्रसार करने वाले समस्त मंदिरों के पुजारियों के साथ कथावाचको को के कांवरियों की रजिस्टर्ड कमेटी के प्रत्येक सदस्य को पर्चा भरने के दूसरे दिन से ही डेढ़ लाख का बीमा कवर देने का ऐलान किया है। जो दुर्घटनाग्रस्त आकस्मिक मृत्यु एवं अंग भंग की स्थिति में लागू होगा.
Sitapur
ऐक्शन पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं चीफ कोआर्डिनेटर ऐप्जा अनुराग एम.सारथी ने बताया कि कारसेवकों व पत्रकारों को भी लोकतंत्र सेनानियों की तरह सरकार से मासिक पेंशन भी दिलवाने के प्रयास किए जाएंगे फिलहाल उक्त योजना प्रथम चरण में सीतापुर और लखीमपुर (खीरी) जनपद के लिए ही निश्चित की गई है। भविष्य में इसे उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों तक भी बढ़ाने की योजना है।
रिपोर्ट- सूरज राठौर
















Comments 1