Bulandshahr News: भीषण हादसा! स्कूल बस -ट्रक की भिंडत में चालक-परिचालक और सात स्टूडेंट घायल

Bulandshahr News: भीषण हादसा! स्कूल बस -ट्रक की भिंडत में चालक-परिचालक और सात स्टूडेंट घायल
Facebook
X
WhatsApp

Bulandshahr News: जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र (Bulandshahr News) में अनूपशहर-अलीगढ़ रोड पर स्थित गांव जिरौली के निकट एमबीएलके इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों से भरी मिनी बस और सिलेंडर से भरे ट्रक की घने कोहरे के कारण आपस में टक्कर हो गई। जिससे आधा दर्जन से अधिक विद्यार्थी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को डिबाई स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। दो विद्यार्थियों के फैक्चर की खबर है, जबकि चार को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर किया गया है।

Bulandshahr News: स्कूल बस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गई

बुलंदशहर के एमबीएल के इंटर कॉलेज जिरौली अनूपशहर की विद्यार्थियों से भरी बस स्कूल जा रही थी कि जिरोली के पास कोहरे के कारण स्कूल बस सिलेंडर से भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद छात्र-छात्राओं ने चीख मचाना शुरू कर दिया। राहगीरों और खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और पास के सरकारी अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि स्कूल में वार्षिक परीक्षाएं चल रही है। बस में लगभग 30 स्टूडेंट परीक्षा देने स्कूल जा रहे थे।

बस में सवार 12 वर्षीय करन पुत्र योगेंद्र, 17 वर्षीय डिंपल पुत्री उमेश, 13 वर्षीय आरुषि पुट्टी नरेश, 10 वर्षीय लकी पुत्र धर्मेंद्र, 14 वर्षीय चंचल पुत्र विनोद निवासीगढ़ गांव ढोला का नंगला थाना अनूपशहर 12 वर्षीय अलका पुत्री अजय कुमार, 10 वर्षीय छायांक पुत्र अजय कुमार निवासीगढ़ कोटला थाना अनूपशहर 50 वर्षीय प्रमोद शर्मा पुत्र राजवीर निवासी गांव जिरौली थाना अनूपशहर 51 वर्षीय हरकेश पुत्र हरिदास निवासी गांव सोरखा थाना अहमदगढ़ को डिबाई सीएससी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने लकी, चंचल, प्रमोद शर्मा, हरकेश को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

https://youtu.be/9F1t-zWnstU?si=6-KR4jHTTN9o6cq_

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें