Punjab News : आम आदमी पार्टी (AAP) ने लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। ‘घर-घर राशन’ योजना आज से पंजाब में शुरू हो गई है। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना से इस योजना की शुरुआत की।
इंग्लैंड के खिलाफ बाकी 3 टेस्ट मैचों में भी नहीं खेलेंगे विराट कोहली, BCCI ने किया कंफर्म. #india24x7livetv #NewsUpdate #viratkohli pic.twitter.com/sJ8xH7Uw9V
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 10, 2024
Punjab News : योजना के लाभ

लोकसभा चुनाव से पहले आज पंजाब में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल तीसरी रैली करने वाले है. इससे पहले होशियारपुर और संगरूर में भी केजरीवाल की रैलियां हो चुकी है. खन्ना में आज हो रही रैली को भी काफी अहम माना जा रहा है.’घर-घर राशन’ योजना के पहले चरण में 24 लाख 49 हजार लोगों को इसका फायदा मिलेगा. इन लोगों को हर महीने राशन दिया जाएगा. वहीं दूसरे चरण में आटा, दाल योजना के लाभार्थी भी इस स्कीम के दायरे में आ सकते है.

Punjab News : ‘घर- घर मुफ्त राशन योजना की गाड़ियों को दिखाई जाएगी हरी झंडी’

खन्ना रैली से पहले सीएम भगवंत मान फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के गांव सलाना में जाएंगे जहां वे घर-घर जाकर राशन देने की योजना की रस्मी शुरुआत करेंगे. वहीं खन्ना की राहौण मंडी में होने वाले कार्यक्रम में करीब 25 गाड़ियां राशन डिलीवरी की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. लुधियाना जिले के खन्ना में हो रही रैली में AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल खुद को दिए जा रहे ED और दिल्ली पुलिस के नोटिस को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोल सकते है. आम आदमी पार्टी ने इस रैली को महारैली का नाम दिया है.









