Lucknow News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 69000 शिक्षक भर्ती के तहत चयनित 6800 आरक्षित वर्ग के शिक्षक अभ्यर्थी लगातार नियुक्ति की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। न्याय की गुहार लगा रहे शिक्षक अभ्यर्थी दर-दर भटक रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को अभ्यर्थियों ने सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।
Lucknow News : अभ्यर्थियों ने किया जोरदार प्रदर्शन
इस दौरान अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी भी की। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों का उत्साह कम नहीं हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया था और विसंगति दूर करते हुए पीड़ित आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिए जाने का आदेश अफसरों को दिया था। बेसिक शिक्षा विभाग ने 6800 आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने का वादा करते हुए एक सूची भी जारी की थी।

Lucknow News : अभी तक नहीं मिला न्याय

लेकिन अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है। वे कई बार भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय का भी घेराव कर चुके हैं। नाराज अभ्यर्थियों का कहना है कि 69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण लागू करने में अनियमितता बरती गई है। इसी के चलते आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियुक्ति से वंचित कर दिया गया। अभ्यर्थियों ने कहा है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा और नियुक्ति नहीं कर दी जाती है, तब तक वे संघर्षरत रहेंगे।
















Comments 2