Gorakhpur Express Fire: गोरखपुर एक्सप्रेस में आग लगने से मची अफरातफरी, ठाणे के रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा

Facebook
X
WhatsApp

Gorakhpur Express Fire: मुंबई में बड़ा रेल हादसा होते होते बचा है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक कोच में ब्रेक बाइंडिंग के कारण पहियों के पास आग लग गई।

Gorakhpur Express Fire: ब्रेक बाइंडिंग के कारण लगी आग

मध्य रेलवे (सीआर) के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह करीब 6 बजकर 30 मिनट एस-8 कोच के ब्रेक बाइंडिंग के कारण गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को ठाकुरली स्टेशन (ठाणे जिले में) के पास रोक दिया गया। (Gorakhpur Express Fire) एक अधिकारी ने बताया कि आग को तुरंत बुझा दिया गया, साथ ही सभी यात्री सुरक्षित हैं।

image 175

घबरा गए यात्री

सूत्रों के मुताबिक, पहियों से भारी धुआं निकलता देख कुछ यात्री घबरा गए और उन्होंने तुरंत ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी और रुकते ही बाहर निकलने लगे।

मध्य रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि यह बहुत छोटी आग थी और दो अग्निशामक यंत्रों का उपयोग करके इसे तुरंत बुझा दिया गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन 20 मिनट बाद अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गई। (Gorakhpur Express Fire) सूत्रों के अनुसार, इससे पहले ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन एलटीटी से 26 मिनट देरी से सुबह 5 बजकर 49 मिनट पर रवाना हुई थी।

image 176

ब्रेक बाइंडिंग से ऐसे लगती है आग

बता दें कि ब्रेक बाइंडिंग प्रक्रिया में ट्रेन के ब्रेक पहियों से जाम हो जाते हैं। (Gorakhpur Express Fire) इससे भारी धुआं निकलता है, जिससे कभी-कभी अधिक गर्मी के कारण आग लग जाती है। ठाकुरली मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित है।

https://youtu.be/98YrknZQVa0?si=9jgcOlJ9ZyETsC6x

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें