Lucknow News : मायावती का अखिलेश पर हमला ,कहा ‘सपा में PDA के लिए कोई जगह नहीं, सावधान…

Lucknow News : मायावती का अखिलेश पर हमला ,कहा ‘सपा में PDA के लिए कोई जगह नहीं, सावधान…
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपा अध्यक्ष अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में संविधान बचाने की आड़ में यहां PDA को गुमराह करके उनका वोट तो जरूर ले लिया, लेकिन यूपी विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनाने में इनकी उपेक्षा की गई है।

Lucknow News : PDA की उपेक्षा की गई: मायावती

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सपा मुखिया ने लोकसभा आमचुनाव में खासकर संविधान बचाने की आड़ में यहाँ PDA को गुमराह करके उनका वोट तो जरूर ले लिया, लेकिन यूपी विधानसभा में प्रतिपक्ष का नेता बनाने में जो इनकी उपेक्षा की गई, यह भी सोचने की बात है।

image 70

Lucknow News : सपा में PDA के लिए कोई जगह नहीं, बोलीं मायावती

image 71

वहीं दूसरी पोस्ट में मायावती ने एक्स पर लिखा, जबकि सपा में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी PDA के लिए कोई जगह नहीं। ब्राह्मण समाज की तो कतई नहीं क्योंकि सपा व भाजपा सरकार में जो इनका उत्पीड़न व उपेक्षा हुई है वह किसी से छिपा नहीं। वास्तव में इनका विकास एवं उत्थान केवल BSP सरकार में ही हुआ। अतः ये लोग ज़रूर सावधान रहें।

https://youtu.be/dMy7-_jXRcU?si=SkObVGmXpEW7IYZB

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें