Lucknow News : मैजिकबस नेस्ले ने अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया

Lucknow News : मैजिकबस नेस्ले ने अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : लखनऊ के मैजिकबस नेस्ले ने अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें स्वच्छता अभियान, सतत विकास लक्ष्यों पर जागरूकता कार्यक्रम और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे। यह कार्यक्रम बख्शी का तालाब विकास खंड के कल्याण पुर, परसव, बीबीपुर सरसावा आदि गाँव में आयोजित किया गया था।

WhatsApp Image 2024 12 06 at 13.41.12

Lucknow News : कर्मठ कार्यकर्ताओं ने निभाई भागीदारी

इस कार्यक्रम में मैजिक बस के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें TMO परवेज अहमद, YM अमित कुमार, YM मधु कुमारी और YM मनीष कुमार शामिल थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और गाँव के निवासियों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2024 12 06 at 13.39.10 1

Lucknow News : गाँव में चलाया सफाई अभियान

कार्यक्रम के दौरान, ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व और सतत विकास लक्ष्यों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के विषय में जानकारी दी गई। सामूहिक रूप से गाँव में सफाई अभियान भी चलाया गया, जिसमें स्थानीय निवासियों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए गाँव को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में योगदान दिया।

WhatsApp Image 2024 12 06 at 13.39.09

Lucknow News : स्वच्छता के प्रति जागरूकता

WhatsApp Image 2024 12 06 at 13.41.59 1
WhatsApp Image 2024 12 06 at 13.39.09 1

इस अवसर पर बोलते हुए, मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के TMO परवेज अहमद ने कहा, “स्वच्छता और सतत विकास लक्ष्यों की जागरूकता ग्रामीण समुदायों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। हमारा उद्देश्य ग्रामीणों को प्रेरित करना और उन्हें इन मुद्दों के प्रति जागरूक बनाना है।” यह कार्यक्रम न केवल स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक माध्यम बना, बल्कि ग्रामीण समुदाय को सतत विकास के महत्व से भी अवगत कराया। मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन की यह पहल ग्रामीण विकास और सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

https://youtu.be/0BurjEqyJA8?si=ZDByiByPRD-ID9

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें