Lucknow News : टेंट हाउस के सामान से लोड डाले में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख

Lucknow News : टेंट हाउस के सामान से लोड डाले में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : राजधानी लखनऊ में मंगलवार को लोहिया पथ पर एक टेंट हाउस के सामान से लोड डाले में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि डाला (छोटा हाथी) पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह जल चुका था।

image 65

Lucknow News : सारा सामान जलकर राख

जानकारी के अनुसार, इंदिरा नगर के चांदन गांव निवासी रईस नामक युवक डाला चलाता है। वह अपने डाले में टेंट हाउस का सामान लोड कर मलेसेमऊ गया था और सामान छोड़ने के बाद वापस इंदिरा नगर लौट रहा था। इसी दौरान लोहिया पथ पर उसकी गाड़ी से अचानक धुआं उठने लगा। राहगीरों ने यह देख रईस से कहा कि गाड़ी से धुआं निकल रहा है। इसके बाद रईस ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और किसी तरह से गाड़ी से बाहर निकले।

image 66

तब तक गाड़ी में तेज आग लग चुकी थी। जैसे ही रईस बाहर निकला, गाड़ी ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी भयंकर थी कि डाला पूरी तरह से जलकर खाक हो गया और उसमें लोड किया गया सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

Lucknow News : फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझाई आग

सूचना मिलने के बाद गोमती नगर फायर स्टेशन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक डाला का अगला हिस्सा बुरी तरह जल चुका था। घटना के कारण लोहिया पथ पर ट्रैफिक भी बाधित हो गया, लेकिन पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को सुचारू रूप से बहाल किया।

A huge fire broke out in the warehouse of the tent house

Lucknow News : आग के कारणों की जांच जारी

हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पहली नजर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसके बारे में पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। गनीमत यह रही कि इस हादसे में डाला चालक रईस सुरक्षित है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें