Bhilwara News: रुक्मणी मंगल कथा से गूंजा भक्तिमय माहौल, भव्य कलश शोभायात्रा के साथ तुलसी-शालिग्राम विवाह महोत्सव का शुभारंभ !

Facebook
X
WhatsApp

Bhilwara News: राजस्थान के जिला भीलवाड़ा में 17 नवम्बर को धर्मनगरी भीलवाड़ा की पुण्यधरा पर श्रद्धा एवं भक्ति का नया इतिहास बनाने जा रहे 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव के चार दिवसीय आयोजनों का प्रारंभ मंगलवार को भव्य कलश शोभायात्रा एवं रूक्मणी मंगल कथा के साथ हुआ।

व्यासपीठ से आयोजन के सूत्रधार गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज के मुखारबिंद से तीन दिवसीय रूक्मणी मंगल कथा प्रारंभ हुई तो कथा श्रवण करने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। तुलसी विवाह का पहली बार इतना भव्य आयोजन होने से भीलवाड़ावासियों में उत्साह का माहौल है ओर सर्व समाज के श्रद्धालु आयोजन को सफल बनाने में समर्पित भाव से सेवाएं प्रदान कर रहे है।

WhatsApp Image 2026 11 18 at 5.19.54 AM

रामधाम से आयोजन स्थल मेडिसिटी ग्राउण्ड तक कलश यात्रा आयोजन के सूत्रधार गौवत्स विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज एवं मुख्य आचार्य योगेन्द्र शर्मा के सानिध्य में निकाली गई। आयोजन समिति के वरिष्ट उपाध्यक्ष छगनलाल जैन के मार्गदर्शन में निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ो महिलाएं मंगल कलश लिए हुए चल रही थी।

आयोजन समिति के संयोजक एस.एन. गग्गड़ ने बताया कि कलश यात्रा में श्री तुलसी शालिग्राम विवाह महोत्सव सेवा समिति एवं श्री वल्लभ संकीर्तन सेवा संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु भी शामिल हुए। शोभायात्रा आजादनगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंची। शोभायात्रा के माध्यम से सम्पूर्ण वातावरण भगवान श्रीकृष्ण एवं तुलसी शालिग्रामजी की भक्ति से ओतप्रोत हो उठा।

शोभायात्रा आयोजन स्थल पहुंचने के बाद श्री रूक्मणी मंगल कथा के विधिवत शुभारंभ अवसर पर प्रधान कथा यजमान बालूलाल सतीशकुमार संदीपकुमार पोरवाल बड़लियास द्वारा व्यासपीठ का पूजन अर्चन किया गया। विष्णुश्री कृष्णतनय महाराज ने रूक्मणी मंगल कथा के पहले दिन भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवती रूक्मिणी के दिव्य चरित्र की महिमा का वाचन करते हुए रूक्मणी जन्म प्रसंग का भावपूर्ण विवेचन किया। कथा के माध्यम से रूक्मणी के अवतरण, उनके अलौकिक स्वरूप एवं भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम ओर समपर्ण का आध्यात्मिक महत्व समझाया गया।

कथा का मूल भाव समझाते हुए महाराजश्री ने कहा कि भगवान की प्राप्ति केवल बाहरी आंडबर से नहीं अपितु निष्कपट प्रेम, अटूट श्रद्धा ओर पूर्ण सम्पूर्ण से होती है। रूक्मणी का चरित्र जीवात्मा की परमात्मा के प्रति अनन्य निष्ठा एवं दिव्य प्रेम का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रूक्मणी का विवाह पिता तो द्वारिकाधीश से कराना चाहते थे पर भाई रूक्मी शिशुपाल से कराना चाहते थे।

WhatsApp Image 2026 11 18 at 5.19.52 AM

पिता ओर पुत्र के बीच सेतु की भूमिका मां ही निभा सकती है। हर बेटी हमेशा ऐसा घर चाहती है जहां सुख सुविधाएं भले ना मिले पर स्नेह ओर सम्मान सदा मिला। इस दौरान कृष्ण-रूक्मणी की सजीव झांकी भी सजाई गई। व्यास पीठ से अब तो आओ सांवरिया डूब रही रूक्मण प्यारी जैसे भजनों की प्रस्तुति होते ही उन पर सैकड़ो श्रद्धालु अपने स्थानों पर खड़े होकर नृत्य करते हुए श्रद्धाभाव से झूमते रहे। कथा 19 नवंबर तक दोपहर एक से चार बजे तक होगी।

विवाह महोत्सव के मांगलिक आयोजनों के तहत बुधवार 18 नवम्बर को सुबह 10 बजे कथा पांडाल में हल्दी व मेहंदी मनोरथ का आयोजन होगा। इसी दिन रात 8 बजे भक्ति सुधामृतम का आयोजन होगा। इसी तरह 19 नवम्बर को सुबह 10 बजे से भात मनोरथ का आयोजन होगा। श्री गढ़बोर चारभुजानाथ 19 नवम्बर को बारात लेकर भीलवाड़ा पहुचेंगे एवं बारात का शाम 5 बजे रीको चौराहा स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में भव्य स्वागत किया जाएगा। श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव में पाणिग्रहण संस्कार की रस्मे 20 नवम्बर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी।

दिव्य बारात शोभायात्रा सुबह 8:15 बजे रामधाम से प्रारंभ होगी। मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ के साथ भीलवाड़ा के विभिन्न मंदिरों में स्थापित भगवान चारभुजनाथ बारात लेकर विवाह महामहोत्सव स्थल पधारेंगे। तोरण की रस्म सुबह 11.15 होगी। दोपहर 12.15 बजे पाणिग्रहण संस्कार होगा। बारात विदाई की रस्म शाम 5 बजे होगी।

लोकेशन- भीलवाड़ा ( राजस्थान )
संवाददाता- राजाराम जैन

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें