Moradabad News: मैनाठेर में खाद्य सुरक्षा विभाग की जागरूकता, प्रशिक्षण एवं जांच अभियान, 35 खाद्य कारोबारियों को किया जागरूक !

Facebook
X
WhatsApp

Moradabad News: मुरादाबाद में 17 नवंबर 2026 को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जनपद मुरादाबाद के मैनाठेर क्षेत्र में FSW (Food Safety on Wheels) के अंतर्गत जागरूकता, प्रशिक्षण एवं खाद्य पदार्थों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का संचालन MFSW वाहन संख्या UP 32 EG 5857 के माध्यम से किया गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस.एस.डी. सच्चन सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुरादाबाद की उपस्थिति में खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

WhatsApp Image 2026 11 17 at 5.09.05 PM

अभियान के दौरान कुल 12 खाद्य नमूनों की जांच की गई, जिनमें कोई भी नमूना नॉन-कंफॉर्म (NC) नहीं पाया गया। इस दौरान 35 खाद्य कारोबारियों (FBOs) को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक किया गया तथा एक जागरूकता कार्यक्रम और एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे खाद्य सामग्री एवं खाद्य सामग्री में प्रयुक्त होने वाले सभी इंग्रेडिएंट्स का उपयोग वैध FSSAI लाइसेंस अथवा पंजीकरण के साथ ही करें तथा खाद्य पदार्थों में सिंथेटिक रंगों का प्रयोग न करें।

इसके साथ ही खाद्य पदार्थों को तैयार करने वाले स्थानों एवं रसोई में स्वच्छता बनाए रखने, शेड्यूल-4 के मानकों का पालन करने तथा हेड कैप, फेस मास्क, एप्रन और हैंड ग्लव्स का उपयोग करने के निर्देश दिए गए। सभी खाद्य कारोबारियों को कच्चे एवं तैयार खाद्य पदार्थों को ढककर रखने तथा प्रतिष्ठान पर खाद्य लाइसेंस को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा बताया गया कि आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

रिपोर्टर- अमित कुमार शुक्ला, मुरादाबाद

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें