UP Vidhan Sabha: सीएम ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना, बोले- संसद में फिलिस्तीन का…, पढ़ें पांच बड़ी बातें

Facebook
X
WhatsApp

UP Vidhan Sabha: यूपी विधानमंडल के सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन की कार्रवाई प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। (UP Vidhan Sabha) अनुपूरक बजट पेश किया गया। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी बात रखी। उन्होंने सांसद प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस की नेता संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही हैं।

सदन में बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष ने कई सवाल उठाएं। (UP Vidhan Sabha) लेकिन उनके सही तथ्यों को रखना भी उनकी जिम्मेदारी है। सीएम ने कहा कि देश और दुनिया के सामने बेरोजगारी बड़ी चुनौती है। हमारे प्रदेश के सामने भी है।

सरकार ने शिक्षकों की भी भर्ती की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद में भी 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न की जा चुकी है। (UP Vidhan Sabha) माध्यमिक, उच्च, तकनीकि शिक्षा के लिए चयन बोर्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही उनमें भी भर्ती की जाएगी।

पुलिस विभाग में 1.70 लाख पदों पर भर्ती की जा चुकी है। प्रदेश के सभी जिलों के युवा उसमें चयनित हुए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य, सिंचाई सहित विभिन्न विभागों में भर्ती की गई है। सभी भर्तियां बिना किसी भेदभाव के की गई हैं।

image 154
UP Vidhan Sabha: आरक्षण को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम

69 हजार शिक्षक भर्ती पर कहा कि सामान्य के लिए 34 हजार पदों में भर्ती होना था। सिर्फ 20 हजार पदों पर भर्ती हुई। आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाकर राजनीति की जा रही है। (UP Vidhan Sabha) पहले की सरकारों में भर्जी डिग्री के आधार पर भर्ती कर दी जाती थी। आज यह नहीं हो रहा है।

भर्ती प्रक्रिया में कोई खामी नहीं

सीएम ने कहा कि एक समय वो था जब 86 SDM के पद पर 56 एक ही जाति के थे। फर्जी डिग्री वाला उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन का अध्यक्ष बन गया था। आज भर्ती प्रक्रिया में कोई खामी नहीं। आज पारदर्शिता पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता।

अधिक से अधिक इन्वेस्ट लाना हमारा उद्देश्य

आज हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश में अधिक से अधिक इन्वेस्ट आए। ताकि युवाओं को नौकरी मिल सके। आज यूपी में सुरक्षा की भावना जाग्रत हुई है। एमएसएमई के माध्यम से लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा। जगह-जगह रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं।

आज वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के माध्यम से रोजगार सृजन किया जा रहा है। आज 120 चीनी मिलें प्रदेश में चल रही हैं। इनमें से 100 मिलें 8-10 दिन में भुगतान कर रही हैं। सबसे ज्यादा चीनी मिले यूपी में हैं। सबसे ज्यादा रोजगार पैदा करने वाला प्रदेश यूपी है।

विपक्ष का मतलब सिर्फ बुराई करना नहीं। अच्छे को अच्छा भी कहिए। अच्छा कहेंगे, अच्छा करेंगे तो आगे अच्छा मिलेगा। प्रदेश में किसी भी नौजवान के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को नहीं है। कहा कि युवा पढ़ाई करे के बाद खुद को असहाय न महसूस करे। खुद को आत्मनिर्भर समझे। सरकार इसके लिए बराबर कदम उठा रही है।

फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रहीं कांग्रेस नेता

सीएम ने सांसद प्रियंका गांधी पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस की नेता संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही हैं। जबकि, हम यूपी के युवाओं को इस्राइल में नौकरी दे रहे हैं। प्रदेश के 5600 से अधिक युवा इस्राइल गए हैं। जहां उन्हें डेढ़ लाख रुपये की सैलरी मिल रही हैं। रहना-खाना अलग मिल रहा है।

ये भी पढ़े…‘किसानों की आमदनी तेजी से बढ़ रही, इसे दोगुनी करने की कोशिश’, संसद में बोले कृषि मंत्री

https://youtu.be/pSsQ_YoAJDw?si=5cDK9ZK4YfNsDLq8

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें