Ambedkar Controversy : संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। संसद में आज भी हंगामा देखने को मिला है। हंगामे के चलते सदन को स्थगित कर दिया गया है। इस दौरान सदन में बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत गिरकर चोटिल हो गए हैं। प्रताप सारंगी ने दावा किया है कि राहुल गांधी के धक्का देने वह गिरे हैं।
वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि सब कुछ कैमरे में कैद है। मैं सदन में जा रहा था, बीजेपी सांसदों ने मुझे जाने से रोका है। प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनसे मिलने के कई कई मंत्री भी पहुंचे हैं। पीएम मोदी को भी इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है।

"राहुल गांधी ने मुझे धक्का मारा, इसलिए मुझे चोट लग गई", संसद में घायल होने वाले बीजेपी सांसद प्रताप सारंगी ने कहा #PratapSarangi #PratapChandraSarangi pic.twitter.com/s10frd2dHX
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 19, 2024
बीजेपी सांसद प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया, जिसके बाद मैं नीचे गिर गया…मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, जब राहुल गांधी आए और एक सांसद को धक्का दिया जो मेरे ऊपर गिर गया।
विपक्षी सांसदों के साथ धक्का-मुक्की में घायल बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत का इलाज चल रहा है , TDP के सांसद अप्पलानैडू कालीसेट्टी ने RML अस्पताल पहुंचकर उनसे मुलाकात की
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 19, 2024
#MukeshRajput #BJPMPs #AppalanaiduKalisetti #MukeshRajput pic.twitter.com/o1NNVhQSFW
वहीं, लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं संसद के प्रवेश द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहा था, तो भाजपा सासंद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे…मुझे धमका रहे थे, तो यह हुआ है…यह संसद का प्रवेश द्वार है और हमारा अंदर जाने का अधिकार है। मुख्य मुद्दा यह है कि वे संविधान पर आक्रमण कर रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर इस घटना की जांच का आदेश देने का आग्रह किया है, जो न केवल मुझ पर व्यक्तिगत रूप से, बल्कि विपक्ष के नेता, राज्यसभा और कांग्रेस अध्यक्ष पर भी हमला है।

Ambedkar Controversy : ये कोई कुश्ती का मंच नहीं : किरेन रिजिजू
मोहब्बत की दुकान चलाने वाले राहुल गांधी का नफरती कारनामा!
— BJP (@BJP4India) December 19, 2024
भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी संसद में गिर कर चोटिल हो गए।
उनका कहना है कि मैं सीढ़ियों के पास खड़ा था, राहुल गांधी आए और उन्होंने एक सांसद को धक्का दिया, जो मेरे ऊपर गिर गया, जिससे मैं भी… pic.twitter.com/BTC336HFMu
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने संसद परिसर में धक्का मुक्की को लेकर राहुल गांधी पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मैं राहुल से सवाल करना चाहता हूं कि ये शारीरिक ताकत का प्रदर्शन करने की जगह नहीं है। यहां सब अपनी ताकत दिखाने लगेंगे तो संसद कैसे चलेगी? पहलवानी दिखाने का क्या मतलब है? ये कराटे या कुंगफू की जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि ये किसी राजा की निजी संपत्ति नहीं है, बल्कि लोकतंत्र का मंदिर है। उन्होंने कहा कि यह स्मार्टनेस दिखाने की जगह नहीं है। संसद कोई कुश्ती का मंच नहीं है। राहुल ने शारीरिक ताकत दिखाई है। मैं राहुल गांधी का धिक्कार करता हूं। वहीं, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी सामंतवादी हैं। सामंतवादी राहुल ने धक्का दिया। ये देश उनकी जागीर नहीं है। ये परिवार करना क्या चाहता है।
Ambedkar Controversy : विपक्ष ने निकाला विरोध मार्च
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सांसदों ने संसद परिसर में बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा पर विरोध मार्च निकाला। वे राज्यसभा में बाबासाहेब अंबेडकर पर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी और इस्तीफे की मांग करते हुए मकर द्वार तक मार्च कर रहे हैं।
कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि वे(भाजपा) अपनी आत्मरक्षा के लिए विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कल ही अमित शाह के माध्यम से बाबासाहेब अंबेडकर को बहुत नुकसान पहुंचाया। कल भाजपा के सोशल मीडिया ने क्या किया? उन्होंने अंबेडकर जी की जगह सोरोस की तस्वीर लगा दी और वे फिर से उनका मजाक उड़ा रहे हैं। यह फिर से अंबेडकर जी का अपमान है। मुझे नहीं पता कि ये लोग क्या कर रहे हैं? ये चीजें उनकी मानसिकता को दर्शाती हैं।
Ambedkar Controversy : अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि ये वो चिठ्ठी है जो ‘X'(ट्वीटर) ने हमें लिखी है जिसमें वह कहते हैं कि गृह मंत्रालय और IT मंत्रालय ने उनको लिखकर बोला है कि जो वीडियो गृह मंत्री अमित शाह का है, उसको हटाया जाए क्योंकि वो वीडियो भारत के कानून का उल्लंघन करता है। वो वीडियो भारत के किस कानून का उल्लंघन करता है? और ट्वीटर ने स्पष्ट किया है कि वो वीडियो नहीं हटा रहे हैं, क्योंकि वो अभिव्यक्ति की आजादी की रक्षा करते हैं..किस बात से गृह मंत्री अमित शाह डर रहे हैं वह क्या छुपाना चाहते हैं, क्योंकि उनका काला सच्च राज्यसभा की स्पीच में अंकित है। 34 पन्ने के उनकी स्पीच है उसमें साफ लिखा है जो हमने वीडियो में दिखाया है। अमित शाह जी को माफी मांगनी चाहिए और उन्हें बर्खास्त किया जाना चाहिए। पीएम मोदी उनके बचाव में उतरे हैं..हम नहीं डरेंगे।
कल रात हमारे सांसदों, नेताओं, पदाधिकारियों, विपक्ष के बहुत सारे लोगों और कांग्रेस के ऑफिशियल हैंडल को Twitter (X) की तरफ से एक मेल आया है
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) December 19, 2024
जिसमें सरकार ने X को अमित शाह का वीडियो हटाने के लिए निर्देशित किया है
Twitter ने हमें इसकी सूचना दी है
लेकिन उस वीडियो ने किसी कानून का… pic.twitter.com/lWWj6rFsX4
सपा सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर इस देश के सभी लोगों के लिए पूज्य और स्मरणीय हैं लेकिन जिस तरह से गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में जो कहा, वो निश्चित रूप से आपत्तिजनक बात थी इसलिए लोग उसका विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं…”
Ambedkar Controversy : नेहरू गांधी परिवार ने किया अंबेडकर का अपमान
बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी का बार-बार अपमान किस तरह नेहरू-गांधी परिवार ने किया, इतिहास इसका साक्षी है।
— Anurag Thakur (@ianuragthakur) December 19, 2024
जो नेहरू जी, अंबेडकर जी को चुनाव हराने के लिए स्वयं पहुँच गये थे आज उन्हीं की चौथी पीढ़ी को बाबा साहेब की फोटो लेकर घूमना पड़ रहा है। कांग्रेस संविधान और बाबा साहेब का नाम… pic.twitter.com/8AaYoVqhjs
वहीं, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इतिहास गवाह है कि किस तरह से नेहरू गांधी परिवार ने बाबा साहब अंबेडकर जी का अपमान भी किया, राजनीतिक से बाहर करने का षड्यंत्र रचा, उनको राजनीति छोड़ने के लिए मजबूर किया। तीन-तीन पीढ़ियां पंडित नेहरू जी, इंदिरा गांधी जी और राजीव गांधी जी इन्होंने भारत रत्न बाबा साहब अंबेडकर जी को नहीं दिया। आज ऐसी कौन-सी मजबूरी आ गई कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को बाबा साहब अंबेडकर जी की फोटो लेकर घूमना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो गांधी परिवार उनकी तरफ देखता नहीं था, अपमान करता था आज जब उनका चेहरा बेनकाब हुआ तो कांग्रेस की मजबूरी बन गई कि बाबा साहब अंबेडकर जी की फोटो लेकर निकलने की…कांग्रेस को देश से मांफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने संविधान की हत्या बार-बार क्यों की?
भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की। अब ये संविधान को लहराकर संविधान के रक्षक बनने का एक पाखंड रच रहे हैं। इन्होंने आजीवन बाबा साहब अंबेडकर का अपमान किया, अगर किसी ने संविधान को जीवंत रूप में भारत में लागू किया है, तो वो प्रधानमंत्री मोदी हैं।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह बाबा साहब अंबेडकर के प्रति श्रद्धा रखते हैं और बाबा साहब अंबेडकर के अनुयायियों की भावनाओं के अनुरूप काम करते हैं। कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है इसलिए वो फर्जी मुद्दे उछाल रही है, जिसमें कोई तथ्य नहीं है।
बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने राहुल गांधी के सामने ही उनसे इस्तीफा मांग लिया , दिनेश शर्मा खुद वीडियो बना रहे थे, अचानक फ्रेम में आ गए राहुल गांधी #Ambedkar | #Ambedkar #BJPMPs pic.twitter.com/CuwfDMomxE
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 19, 2024
बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए बयान को लेकर विपक्षी दल हंगामा कर रहे हैं। विपक्षी दलों ने बुधवार को भी सदन में हंगामा किया था, जिसके बाद जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई थी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अमित शाह का इस्तीफा तक मांग लिया था। वहीं, अमित शाह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर तथ्यों तोड़ मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए प्रहार किया था।










