Khatu Shyam Stuti: श्री खाटू श्याम स्तुति पढ़ने से शीघ्र प्रसन्न होते हैं बाबा

Shri Khatu Shyam Stuti Lyrics in Hindi, खाटू श्याम स्तुति
Facebook
X
WhatsApp

Shri Khatu Shyam Stuti Lyrics in Hindi: बाबा खाटू श्याम जी को भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिला था, कि कलियुग में बाबा श्याम जिसके भी साथ होंगे उसे कोई हरा नहीं सकता है। इसलिए बाबा के भक्तों का प्रिय वाक्य “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” है। कहते भी हैं सिर्फ खाटू श्याम नाम स्मरण से ही भक्तों का कल्याण हो जाता है। इसके अतिरिक्त भक्तजन बाबा को प्रसन्न करने के लिए भजन, स्तुतियों का पाठ व गायन भी करते हैं।

श्री खाटू श्याम स्तुति (Shri Khatu Shyam Stuti)

हाथ जोड़ विनती करूं सुनियो चित्त लगाए,
दास आ गयो शरण मे रखियो इसकी लाज,
धन्य ढूंढारो देश है खाटू नगर सुजान,
अनुपम छवि श्री श्याम की दर्शन से कल्याण।

श्याम श्याम तो मैं रटू श्याम है जीवन प्राण,
श्याम भक्त जग में बड़े उनको करूँ प्रणाम,
खाटू नगर के बीच में बण्यो आपको धाम,
फागुन शुक्ल मेला भरें जय जय बाबा श्याम।

फागुन शुक्ल द्वादशी उत्सव भारी होए,
बाबा के दरबार से खाली जाये न कोए,
उमापति लक्ष्मीपति सीतापति श्रीराम,
लज्जा सबकी राखियो खाटू के बाबा श्याम।

पान सुपारी इलायची इतर सुगंध भरपूर,
सब भगतो की विनती दर्शन देवो हजूर,
आलूसिंह जी तो प्रेम से धरे श्याम को ध्यान,
श्याम भक्त पावे सदा श्याम किरपा से मान।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें