Pilibhit News: तीन खालिस्तान समर्थक आतंकी मुठभेड़ में ढेर, दो AK-47 बरामद, पढे पूरी खबर

Facebook
X
WhatsApp

Pilibhit News: 20 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर जिले में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले तीन आतंकवादियों को सुरक्षा बलों द्वारा मुठभेड़ में मार गिराने की सूचना दी गई है। तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। तीनों मृृतक आतंकी गुरुदासपुर के ही रहने वाले हैं। (Pilibhit News) मुठभेड़ के दौरान आतंकियों की गोली से दो सिपाही घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।

सोमवार को सुबह राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वॉर्ड के बाहर एसपी अविनाश पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस में पूरी घटना के बारे मे जानकारी दी।

Pilibhit News: एसपी अविनाश पांडेय ने दी जानकारी

एसपी ने बताया, कि प्रात: करीब चार बजे पूरनपुर में खमरिया तिराहा पर तैनात पिकेट के पुलिसकर्मियों को सूचना मिली कि बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवक उधर से गुजरने वाले हैं। (Pilibhit News) दूसरी ओर पंजाब की पुलिस को पता चला था कि गुरुदासपुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले तीन आतंकी पीलीभीत जिले में पहुंच गए हैं। पंजाब पुलिस पहले से ही यहां आकर उनकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक बाइक पर सवार होकर खमरिया तिराहे से गुजरे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। पर आतंकियों ने अपनी बाइक तेज गति से दौड़ा दी।
आतंकियों की फायरिंग में पुलिस गाड़ी पर लगे बुलेट।

image 203

नहर की पटरी की तरफ भागे आतंकी

पुलिस अधीक्षक ने बताया, कि पुलिसकर्मियों ने अधिकारियों को सूचना देने के साथ ही बाइक का पीछा करना शुरू कर दिया। बाइक सवार पीलीभीत-पूरनपुर रोड पर हरदोई ब्रांच के पुराने पुल से होकर नहर पटरी की तरफ भागने लगे। (Pilibhit News) इसी बीच एसपी के निर्देश पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर जा पहुंची। गुरुदासपुर जिले की पुलिस भी पीछा करते हुए पहुंची। अपने को घिरता देखकर आतंकी फायरिंग करने लगे।

ये भी पढे: लखनऊ बैंक चोरी में शामिल आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

https://youtu.be/zmH2nkf-t8E?si=e81frd1Jdrg50ZBP

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें