Mohammed Shami: शमी ने नहीं रखा रोजा तो मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया गुनहगार, माधवी लता बोलीं- अल्लाह तो खुश होंगे

Facebook
X
WhatsApp

Mohammed Shami: क्रिकेटर मोहम्मद शमी को लेकर बरेली के मौलाना ने जो टिप्पणी की, उस पर विवाद खड़ा हो गया है. (Mohammed Shami) मौलाना ने कहा कि मोहम्मद शमी ने खेल के दौरान रोजा न रखकर गलत किया है. अब इस पर बीजेपी की फायरब्रांड नेता और हैदराबाद में ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी माधवी लता का रिएक्शन आया है.

माधवी लता ने कहा, ‘मैं मौलाना साहब से पूछना चाहती हूं कि वो एक क्रिकेटर हैं और मैदान में भारत को जिताने के लिए खुद को तैयार रखना उनकी जिम्मेदारी है. (Mohammed Shami) जब देश के प्रति कोई अपना कर्तव्य निभा रहा है तो उस पर मौलाना को आपत्ति क्या है. मुझे तो लगता है कि अल्लाह ही खुश होंगे कि वो देश के लिए खेल रहे हैं.’ मौलाना पर निशाना साधते हुए माधवी लता ने पूछा कि वह खुद क्रिकेट क्यों देख रहे थे क्योंकि जब भी रमजान चलता है तो उनको एंटरटेनमेंट से दूर रहना चाहिए.

image 67

Mohammed Shami: मौलाना पर भड़कीं माधवी लता

माधवी लता ने कहा, ‘मैं तो कहूंगी कि यह धर्म का अधिकार निजी मामला है और अगर मौलाना यह कहते कि भारत के लिए लड़ते-लड़ते एक क्रिकेटर ने इतना काम किया है तो हमें खुशी होती.’ उन्होंने मौलाना से पूछा कि एक मुसलमान कई शादी कर सकता है, लेकिन एक मुस्लिम औरत सिर्फ अपने पति की गुलाम बनकर रह जाती है. एक महिला को एंटरटेनमेंट के तौर पर देखा जाता है.

image 68

मौलाना ने की थी मोहम्मद शमी की आलोचना

बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन ने मोहम्मद शमी की रमजान के महीने में रोजा नहीं रखने पर कड़ी आलोचना की. मौलाना ने कहा कि रोजा रखना इस्लाम में फर्ज करार दिया गया है. अगर कोई रोजा नहीं रखता है तो वह गुनहगार है. रोजा नहीं रखकर मोहम्मद शमी ने भी गुनाह किया. उन्होंने मोहम्मद शमी को नसीहत देते हुए यह भी कहा कि शरीयत के नियम कायदे हैं उनका पालन करने की सभी की जिम्मेदारी है.

https://youtu.be/8y8ncFUe5Pc?si=pIGNyLQacS0HWPuy

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें