Lucknow News: मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन ने महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य और कल्याण मेले का किया आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन द्वारा महिला स्वास्थ्य और कल्याण मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस मेले का उद्देश्य महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और उन्हें जागरूक बनाना था।

इस मेले में महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, योग और ध्यान सत्र आयोजित किए गए। (Lucknow News) इसके अलावा, प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक कल्याण और आत्म-देखभाल से जुड़े शैक्षिक स्टॉल भी लगाए गए, जहां विशेषज्ञों ने उपयोगी जानकारियां साझा कीं।

WhatsApp Image 2025 03 08 at 3.35.25 PM

इस मेले का उद्देश्य महिलाओं को आत्म-देखभाल के सुझावों, स्वास्थ्य के महत्व, पोषण और स्वास्थ्य के तथ्यों पर ज्ञान और जागरूकता प्राप्त करने में मदद करना था। मैजिक बस के ट्रेनिंग कम मॉनिटरिंग ऑफिसर परवेज अहमद ने कहा, “हमें उम्मीद है कि यह मेला हमारे समुदाय में महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में मदद करेगा।”

इस मेले के लिए मैजिक बस का विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों के साथ सहयोग किया था।मेले में भाग लेने वाली महिलाओं ने इसकी सराहना की और कहा कि इससे उन्हें अपने स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता प्राप्त करने में मदद मिली।

WhatsApp Image 2025 03 08 at 3.35.25 PM 1

Lucknow News: प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ऊषा सेन, टीएमओ परवेज अहमद, वाईएम वीरेंद्र कुमार, वाईएम अमित, डॉक्टर मनीष, डॉक्टर राहुल, काउंसलर रवि, प्रधान प्रतिनिधि गोविंद, आंगनवाड़ी कार्यकर्ती ज्ञानवती सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस सफल आयोजन के लिए मैजिक बस ने विभिन्न संगठनों और व्यक्तियों के साथ मिलकर कार्य किया, जिससे महिलाओं को सशक्त बनाने और उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाया जा सका।

https://youtu.be/Jmsj75L_01U?si=A5DUjtph0XRb8EhQ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें