Sitapur News: सीतापुर में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या:लखनऊ हाईवे पर बदमाशों ने टक्कर मारकर बाइक से गिराया, फिर अंधाधुंध फायरिंग की

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur News: सीतापुर में पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर राघवेंद्र बाजपेई (36 साल) बाइक से कहीं जा रहे थे। (Sitapur News) लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज के पास बाइक सवार हमलावरों ने उनकी बाइक को टक्कर मारी। राघवेंद्र के गिरते ही हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

image 91

पुलिस ने घायल राघवेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। (Sitapur News) पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। वारदात इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुई। पत्रकार थाना महोली के कस्बा के रहने वाले थे।

परिजन जय प्रकाश शुक्ला ने बताया, पत्रकार राघवेंद्र के पास किसी व्यक्ति का फोन आया था। इसके बाद बाइक लेकर घर से निकल गए थे। कुछ देर बार हमारे पास राघवेंद्र को गोली मारने की सूचना आई। राघवेंद्र को उनकी खबरों को लेकर 10 दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद ही यह वारदात हो गई।

image 92

राघवेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 8 साल की बेटी अस्मिता और 10 साल का बेटा आराध्य है। बताया जा रहा है तीन राउंड फायरिंग की गई। पत्रकार के कंधे और सिर में गोली लगी हैं। पुलिस अभी बॉडी का एक्स-रे करा रही है। पूर्व सपा विधायक और राष्ट्रीय सचिव अनूप गुप्ता समेत कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी जिला अस्पताल पहुंचे हैं।

वारदात के बाद अस्पताल में सीओ सिटी, सीओ सदर, इंस्पेक्टर कोतवाली, इंस्पेक्टर महोली समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे हैं।

https://youtu.be/Jmsj75L_01U?si=_HjFuZNgM1hoD25q

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें