Aamir Khan Daughter Ira Khan : बॉलीवुड एक्टर आमिर खान भले इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर किसी न किसी इवेंट में शिरकत कर लाइमलाइट में बने रहते हैं। वहीं, उनकी बेटी इरा खान भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में आमिर खान को अपने परिवार के साथ मुंबई में आयोजित ‘सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2023’ में देखा गया। यहां वह अपनी एक्स वाइफ रीना दत्ता, बेटी इरा खान और दमाद नूपुर शिखरे संग पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इरा खान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ‘सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2023’ से सम्मानित कर रहे हैं।
Aamir Khan Daughter Ira Khan : इरा खान को मिला ‘सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस’ अवॉर्ड
भले इरा खान ने अपने पिता आमिरा खान की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा हैं, लेकिन बावजूद इसके वह अक्सर लाइमलाइट में बनी रहती हैं। इरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वह अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चा में है। जी हां…आमिर खान की बेटी इरा खान बहुत जल्द शादी करने वाली हैं। अब इस बीच इरा खान एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, मुंबई में आयोजित हुए ‘सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2023’ में इरा खान अपने पिता आमिर खान के साथ पहुंची थीं, जहां उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

Aamir Khan Daughter Ira Khan : सोशल मीडिया पर वायरल हुई अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीरें
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में इरा खान साड़ी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। इरा खान की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। इरा खान के साथ-साथ उनके होने वाले पति नूपुर शिखरे भी काफी हैंडसम दिख रहे हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आमिर खान अपनी बेटी इरा खान संग बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस इवेंट में आमिर खान की एक्स वाइफ रीना दत्ता भी मौजूद थीं। तस्वीरों में आमिर खान अपनी एक्स वाइफ के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।



Aamir Khan Daughter Ira Khan : राजनाथ सिंह जी और आमिर खान की तस्वीर भी हुई वायरल
इन तस्वीरों में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आमिर खान एक साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं, जहां रक्षा मंत्री आमिर खान को अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, अन्य तस्वीरों में आमिर खान अपने होने वाले दमाद संग दिखाई दे रहे हैं। आमिर खान और नूपुर शिखरे की इस तस्वीर ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।










