Team India Champion: जीत के बाद रोहित-कोहली और जडेजा ने परिवार के साथ मनाया जश्न, तस्वीरें आपको कर देंगी भावुक

Facebook
X
WhatsApp

Team India Champion: भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है। (Team India Champion) फाइनल मुकाबले के लिए कई स्टार भारतीय क्रिकेटरों का परिवार भी दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मौजूद था। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा शामिल हैं। इन तीनों जीत के बाद परिवार के साथ जश्न मनाया। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। न्यूजीलैंड के 252 रन के लक्ष्य को भारत ने 49 ओवर में चार विकेट रहते हासिल कर लिया।

image 99

मैच देखने के लिए विराट की पत्नी अनुष्का, रोहित की पत्नी रितिका और बेटी समायरा और जडेजा की पत्नी रिवाबा और बेटी निध्याना भी स्टेडियम में मौजूद थे। टीम इंडिया की जीत के बाद विराट ने अनुष्का को गले लगा लिया। वहीं, रोहित डग आउट के पास रितिका और समायरा के साथ खुशियां मनाते दिखे। वहीं, अनुष्का भी मौजूद थीं। रोहित ने अनुष्का को भी गले लगाया और दोनों के बीच हंसी मजाक हुआ। (Team India Champion) वहीं, जडेजा बेटी निध्याना को गोदी में उठाकर मैदान में घूमते दिखे। इस दौरान कुलदीप यादव ने निध्याना को दुलार भी किया। अनुष्का ने विराट के सिर पर हाथ भी फेरा। दोनों काफी क्यूट दिख रहे थे। फैंस ने सोशल मीडिया पर यहां तक लिखा कि ऐसा लग रहा दोनों अभी तक एक दूसरे को डेट कर रहे।

image 100

जीत के बाद रोहित और विराट विकेट से डांडिया खेलते भी दिखे। दोनों ने एकदूसरे को गर्मजोशी से गले लगाया, जिसे देखकर फैंस बेहद खुश हैं। (Team India Champion) विराट ने साल 2013 की तरह गंगनाम स्टाइल डांस तो नहीं किया, लेकिन श्रेयस अय्यर ने कोई कसर नहीं छोड़ी। वह ट्रॉफी मिलने के बाद मैदान पर डांस करते दिखे। इसे भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

image 101

रोहित, विराट और जडेजा इस टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। रोहित और जडेजा ने साल 2006 में और विराट और जडेजा ने साल 2008 में साथ में अंडर-19 विश्व कप भी खेला था। इसके बाद से ये सितारे टीम इंडिया के लिए लगातार मैच विनर बने रहे हैं। फोटो खिंचवाने के दौरान तीनों एक दूसरे के साथ हंसी मजाक भी करते दिखे। ये भावुक कर देना वाला पल था, क्योंकि ये तीनों अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं।

https://youtu.be/pZRYRp3iqQY?si=5Ck98VSQ2ZKqVWKD

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें