Agra News: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आगरा के ताजगंज में भी तनाव की स्थिति बन गई है. यहां सोमवार को एक जुलूस निकालने के दौरान कुछ लोगों ने एक धर्मस्थल के बाहर नारेबाजी की और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी-सिटी) सूरज राय ने बताया कि जहीरउद्दीन नामक एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि ताजगंज क्षेत्र में सोमवार दोपहर तीन बजे एक धर्मस्थल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और उसके ऊपर चढ़ने की कोशिश की. (Agra News) राय ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि धर्मस्थल पर इकट्ठा हुए लोगों के हाथों में झंडे थे और उन्होंने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि उनमें से कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया है और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिया.

Agra News: माहौल बिगाड़ने की कोशिश में 11 गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. (Agra News) इनमें हिमांशु और सोनू ठाकुर नाम के दो युवक भी शामिल हैं. पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है.
इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है. डीसीपी सूरज राय ने बताया कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इस घटना की निंदा करते हुए तमाम धर्मगुरुओं ने कहा कि यह देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा है. उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.















