Ajit Pawar Death: पुणे जिले के बारामती में बुधवार सुबह 8:45 बजे हुए एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई। अजित पवार मुंबई से बारामती की यात्रा पर थे। उनके निधन की खबर से पूरे महाराष्ट्र में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दुखद घड़ी में बारामती में पूरा पवार परिवार अपने ‘दादा’ को अंतिम विदाई देने के लिए एकत्र हुआ है। अजित पवार के परिवार में उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार (राज्यसभा सांसद) और दो बेटे हैं।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। (Ajit Pawar Death) इसके साथ ही बुधवार को महाराष्ट्र सरकार के सभी कार्यालय बंद रखे गए। अजित पवार का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 11 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
Also Read –Sonbhadra: हिण्डाल्को में त्रैवार्षिक वेतन समझौता सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न
Ajit Pawar Death: पुलिस ने दर्ज की ADR
अजित पवार और चार अन्य लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज की है। यह रिपोर्ट बारामती तालुका पुलिस थाने में दर्ज की गई है। (Ajit Pawar Death) प्रक्रिया के अनुसार, ADR को महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (CID) को सौंपा जाएगा, जो वायुयान दुर्घटना अन्वेषण ब्यूरो (AAIB) की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। AAIB ने दुर्घटना की जांच अपने हाथ में ले ली है।
आज होंगे अंतिम दर्शन
जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को उनके गृह क्षेत्र बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान परिसर में रखा गया है। (Ajit Pawar Death) गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा यहीं से शुरू होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।















