Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा “डाटा चोरी की राजनीति” करती है और केंद्रीय जांच एजेंसियां जैसे ED, CBI, और इनकम टैक्स भी भाजपा के सहयोगी दलों की तरह काम कर रही हैं।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के चुनाव आयोग और भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों में लगभग पांच करोड़ मतदाताओं का अंतर है, जबकि बीएलओ एक ही है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार फिर से बनने जा रही है, और इसी कारण भाजपा परेशान हो गई है।
Akhilesh Yadav: भाजपा पर बंटवारे की राजनीति का आरोप
अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका एजेंडा पूरी तरह से सांप्रदायिक है। (Akhilesh Yadav) उन्होंने कहा कि जब भाजपा को अपनी कमजोरियों का एहसास होता है और वह जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाती, तो वह सांप्रदायिक मुद्दों का सहारा लेती है।
समाजवादी पार्टी ने हमेशा एकजुटता की राजनीति की है, और विभाजन की राजनीति के खिलाफ खड़ी रही है। अखिलेश यादव ने बताया कि इस उद्देश्य के लिए पार्टी देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रही है ताकि विभाजन की राजनीति को समाप्त किया जा सके।
Also Read –Honey Singh: दिल्ली कॉन्सर्ट में हनी सिंह का अश्लील वीडियो वायरल, इंस्टाग्राम पर खुद किया माफीनामा
भाजपा से सीखने की बात स्वीकार की
अखिलेश यादव ने यह भी माना कि भाजपा से बहुत कुछ सीखने को है, क्योंकि वह सिर्फ एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राजनीति को पेशेवर तरीके से करती है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को हराना है, तो बाकी राजनीतिक दलों को भी उसी पेशेवर तरीके से राजनीति करनी होगी। (Akhilesh Yadav) उनका आरोप था कि पांच साल पहले किसी ने नहीं सोचा था कि कोई पार्टी चुनाव के दौरान एजेंसियों का इस्तेमाल कर डाटा चोरी करके राजनीति करेगी।
उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह डाटा के आधार पर एक-एक बिंदु जोड़कर राजनीति करती है, और इसी कारण जो भी पार्टी भाजपा को हराना चाहती है, उसे उसी स्तर की तैयारी करनी होगी।
ओडिशा में भाजपा की राजनीति पर आरोप
अखिलेश यादव ने ओडिशा की स्थिति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ओडिशा प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है, लेकिन भाजपा इन संसाधनों का इस्तेमाल जनता के कल्याण के लिए नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार से ब्राह्मण नेता नाराज हैं। (Akhilesh Yadav) तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “ब्राह्मण विधायक कभी लिट्टी-चोखा की पार्टी किया करते थे। हम इंतजार कर रहे हैं कि वे नेता कब खुलकर सामने आएंगे। कहीं ऐसा न हो कि सरकार के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता अब प्रतिमा बनकर रह गए हों जो न हिलते हैं, न बोलते हैं।”
इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात की। (Akhilesh Yadav) उन्होंने ओडिशा में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का दावा करते हुए कहा कि पार्टी पीडीए को एकजुट करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।















