Pawan Singh Third Marriage: भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) जो अक्सर किसी ना किसी वजह से विवादों में घिरों रहते हैं। कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अन्य वजहों से लेकिन Pawan Singh के जन्मदिन वाले दिन जबसे उनका वीडियो उनकी को-एक्ट्रेस के साथ वायरल हुआ। जिसमें उनके साथ मौजूद को-एक्ट्रेस ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ था। और Pawan Singh ने उनका हाथ पकड़कर केक कट किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर Pawan Singh की तीसरी शादी के चर्चे होने लगे। (Pawan Singh Third Marriage) तो वहीं कहा जाने लगा कि Pawan Singh ने तीसरी शादी इस एक्ट्रेस के साथ कर ली। लेकिन पवन सिंह ने इसपर किसी प्रकार का बयान नहीं दिया। लेकिन अब जाकर Pawan Singh ने अपनी तीसरी शादी को लेकर बयान दिया है। जानिए क्या कहा पवन सिंह ने अपनी तीसरी शादी के बारे में और महिमा सिंह के साथ जन्मदिन के दिन वायरल हो रहे उस वीडियो के बारे में
Pawan Singh Third Marriage: पवन सिंह ने अपनी तीसरी शादी पर दिया बयान वीडियो आया सामने
भोजपुरी के दिग्गज अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुके हैं। बता दे कि Pawan Singh का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें Pawan Singh आर भारत के एक शो में गए थे। (Pawan Singh Third Marriage) जहाँ पर उन्होंने एंकर के कई सारे सवालों का जवाब दिया। जिसमें से एंकर ने Pawan Singh से उनके जन्मदिन के दिन वायरल हो रहे वीडियो पर सवाल पूछा और कहा कि उनकी तीसरी शादी के काफी चर्चे हो रहे हैं। उसपर उनका क्या कहना है। जिसपर Pawan Singh कहते हैं कि अब तू हू पूछ ल, उससे पहले वाला नहीं पता क्या आपको 5 जनवरी से पहले तो शादी का कार्ड तक छप गया है यही नहीं शादी की तारीख तक तय हो गई हैं और शादी कहाँ होगी ये सब फिक्स हो गया है। हमारे कुछ चाहने वालों में एक-दूका लोगों ने सब तय कर दिया था। Pawan Singh के बयान से साफ क्लियर होता है कि उनकी तीसरी शादी की खबरें सिर्फ एक अफवाह थी। ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। जैसा की आप इस वीडियो में देख सकते हैं।














