Akhilesh Yadav News: भगवानदास के घर में मोहम्मद अफजल? अखिलेश यादव ने पकड़ी वोटर लिस्ट की ‘बड़ी गलती’, BJP पर कसा तंज

Facebook
X
WhatsApp

Akhilesh Yadav News: राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट का काम भाजपा से जुड़ी एक कंपनी को आउटसोर्स किया गया है। (Akhilesh Yadav News) जारी मतदाता सूची पर तंज कसते हुए अखिलेश ने कहा कि इसमें ऐसे नाम सामने आ रहे हैं जैसे “भगवानदास के घर में मोहम्मद अफजल”, जिससे लगता है कि वोटर लिस्ट को जानबूझकर मजाक बना दिया गया है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वोटर लिस्ट भी “सेक्युलर” होती नजर आ रही है।

Also Read –Aligarh News: सोशल मीडिया पर इश्क में पड़ी 993 लड़कियों ने छोड़ा घर,शहरों से ज्यादा गांवों से भागीं

शनिवार को सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अखिलेश यादव ने 2022 के उपचुनावों का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए। (Akhilesh Yadav News) उन्होंने कहा कि कई जगह पूरे-पूरे बूथ लूट लिए गए और पुलिसकर्मियों ने कपड़े बदलकर मतदान किया। उन्होंने यह भी कहा कि SIR प्रक्रिया में बार-बार समय बढ़ाया गया, जिससे साफ है कि सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी।

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। (Akhilesh Yadav News) उन्होंने कहा कि जिन लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं, उसकी जानकारी राजनीतिक दलों को क्यों नहीं दी जा रही। उनका आरोप था कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है और सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि अधिकारी सरकार से सांठगांठ कर गड़बड़ियां कर रहे हैं।

Also Read –PM Modi: PM मोदी ने 61,000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- यह राष्ट्र निर्माण का न्योता है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें