Akshara Singh Award: भोजपुरी सुपरहस्टार अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। जिसके पीछे की वजह सभी को पता है कि उनका और अक्षय कुमार का घिस-घिस-घिस गाना है, जोकि हालहि में रिलीज हुआ है। यही नहीं ये गाना यूट्यूब पर भी इस समय ट्रेंड कर रहा है। इस गाने ने Akshara Singh को एक नई पहचान दी है। जिस भोजपुरी सिनेमा ने कभी अक्षरा सिंह को बायकॉट कर दिया था। आज उसी भोजपुरी सिनेमा ने उनको अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
Akshara Singh Award: अक्षरा सिंह को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड
Akshara Singh के जीवन में एक दौर था। जब वो भोजपुरी की सबसे प्रसिद्ध एक्ट्रेस हुआ करती थी। उस समय उनके और पवन सिंह को जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे। उनके शादी की भी अफवाहें आने लगी। लेकिन पवन सिंह ने अपने परिवार के फैसले के आगे Akshara Singh को छोड़ दिया। (Akshara Singh Award) और उन्होंने ज्योति सिंह से शादी कर ली। जिसके बाद Akshara Singh का जीवन पूरी तरह से बदल गया। उनके एमएमएस वीडियो लीक हुए यही नहीं उनका नाम खेसाली लाल यादव संग जुड़ा। इसके साथ ही Akshara Singh ने बताया था कि एक समय ऐसा भी आया, जब भोजपुरी सिनेमा में लोगों ने उनके साथ काम करने से दूरी बना ली। Akshara Singh ने पवन सिंह पर कई सारे आरोप लगाए।
Also Read –Khan Sir Coaching Closed: खान सर की कोचिंग अगले आदेश तक बंद, हमले के बाद बढ़ा तनाव
लेकिन Akshara Singh इन सब चीजों से उभर कर सामने आई। उनके परिवार ने उनका साथ दिया और उन्होंने हार नहीं मानी, रियलटी शो बिग बॉस का भी हिस्सा बनी, उन्होंने कई सारे भोजपुरी सोलों गाने भी रिलीज किया। (Akshara Singh Award) जिसके बाद उनकी खोई हुई पॉपुलर्टी फिर से वापस आने लगी। उनको टीवी सीरियल, भोजपुरी फिल्मों और एल्बम में गाना मिलने लगे। और आज के समय अक्षरा सिंह को बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ उनकी अपकमिंग फिल्म Welcome To The Jungle में एक गाने में साथ काम करने का मौका मिला। (Akshara Singh Award) गाने के लिरिक्स घिस-घिस-घिस है। इस गाने को जहाँ अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह के फैंस ने पसंद किया। तो वहीं ट्रोलर्स ने ट्रोल भी किया। और इसे डबल मीनिंग गाना बताया।
Also Read –Lucknow Gangrape Case: सुनसान मकान में किशोरी से गैंगरेप, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा मुख्य आरोपी
Akshara Singh की इस उपलब्धि की वजह से उनको बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। उन्होंने इसकी तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में उनके साथ एक्टर रवि किशन भी नजर आए हैं। इसके साथ ही अक्षरा सिंह भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस बन गई हैं।















