Lucknow Gangrape Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक सुनसान मकान में एक पंद्रह साल की नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़िता विशेष रूप से अ-सक्षम है और मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है और साथ ही कुछ अन्य संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है।
Lucknow Gangrape Case: बहला-फुसलाकर खाली मकान में ले गए आरोपी
Also Read –हॉर्मुज में बड़ा एक्शन: IRGC ने 2 जहाजों पर कब्जा, भारत आने वाला पोत भी शामिल
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी वारदात जानकीपुरम थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। आरोप है कि, मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप और उसके एक अज्ञात साथी ने मिलकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। (Lucknow Gangrape Case) आरोपी मानसिक रूप से पीड़ित किशोरी को अकेले पाकर बहला-फुसलाकर अपने साथ इलाके के ही एक खाली पड़े मकान में ले गए जहां दोनों ने मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। इस खौफनाक घटना का पता जब पीड़ित किशोरी के परिवार को चला तो घर में कोहराम मच गया।
मां की हिम्मत से हरकत में आई पुलिस
वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पीड़ित किशोरी की मां ने हिम्मत दिखाई और सीधे थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। मां की तहरीर पर जानकीपुरम थाने में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। (Lucknow Gangrape Case) मामले की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और पुलिस की टीमों ने दबिश देकर मुख्य आरोपी दिनेश कश्यप को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
संदिग्धों से पूछताछ जारी
वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने घटना में शामिल एक दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश भी शुरू कार दी है। (Lucknow Gangrape Case) पुलिस ने वारदात में शामिल होने के शक में कुछ दूसरे युवकों को भी हिरासत में लिया है और पकड़े गए इन संदिग्धों से थाने में पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।















