Aligarh Accident: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां अकराबाद इलाके में अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर गोपी ओवरब्रिज पर एक कार अचानक अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। (Aligarh Accident) हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। जिससे कार में सवार चार लोग और कैंटर सवार की मौत हो गयी। वहीं कार में सवार एक व्यक्ति को लोगों ने बचा लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।
Aligarh Accident: डिवाइडर पार कर कैंटर से टकराई कार
मिली जानकारी के अनुसार जिले के अकराबाद थाना क्षेत्र के अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर गोपी ओवरब्रिज पर यह दर्दनाक हादसा घटित हुआ। बताया जा रहा है कि कार अलीगढ़ से कानपुर की ओर जा रही थी। (Aligarh Accident) तभी अचानक कार चालक को छपकी लग गयी और फिर कार अनियंत्रित होकर गलत दिशा से डिवाइडर पार करते हुए कैंटर से टकरा गयी।
Also Read –Azam Khan: ‘आजम खान पार्टी में आएंगे तो उनका भव्य स्वागत होगा… ‘ बसपा विधायक ने अटकलों पर सब बताया
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों में आग लग गयी। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। कार में सवार चार लोग और एक कैंटर सवार की मौत हो गयी है। शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक देहात अमृत जैन सहित आसपास के थानों की फोर्स पहुंच गयी है।
Also Read –Raebareli: महाराजगंज बछरावां क्षेत्र में एम-पैक्स सदस्यता अभियान 2025 का आयोजन
घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि अकराबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत गोपी पुल पर दो गाड़ियों के बीच टक्कर हो गयी। सूचना पर स्थानीय पुलिस व फायर सर्विस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुँचकर आग को बुझाया गया। वहीं घायलों को वाहन से निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम में जेएनएमसी ट्रामा सेन्टर भेजा गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।















