रिपोर्ट -राम सुमेर (ब्यूरो चीफ)
Raebareli: रायबरेली जिले के महाराजगंज बछरावां क्षेत्र स्थित साधन सहकारी समिति बन्नावा में एम-पैक्स सदस्यता अभियान 2025 कार्यक्रम आयोजित किया गया। (Raebareli) इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, रायबरेली के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि अब किसान सहकारी समिति के सदस्य बनकर ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने बताया कि सहकारिता के डिजिटलीकरण से किसानों को ऋण, बीज, खाद व अन्य सुविधाएं तेज़ी और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध होंगी।

ये भी पढ़ें –
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष बछरावां शिवेंद्र सिंह (रामजी), ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउवा, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक वेद प्रकाश पांडेय, समिति सचिव विनीत कुमार यादव, अभिषेक सचिव, विजयपाल, दिवाकर सिंह, रमाशंकर, जितेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। (Raebareli) किसानों ने सहकारी समिति की सदस्यता लेने में गहरी रुचि दिखाई और अभियान को सफल बनाने में सहयोग दिया।
ये भी पढ़ें –Chandauli: चंदौली नौगढ़ बसौली गांव में वन भूमि पर अवैध कब्जा, वन विभाग ने की सख्त कार्रवाई















