Aligarh News: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव किया। चुनाव के लिए 23 दिन से बाब-ए-सैयद पर धरना दे रहे छात्रों ने 48 घंटे में चुनाव की तिथि घोषित न होने पर क्रमिक भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
Aligarh News: 48 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं तो होगी भूख हड़ताल
गुस्साए छात्रों का समूह 20 अक्तूबर देर रात कुलपति आवास पर पहुंच गया। कुलपति से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद छात्रों ने कुलपति आवास के गेट के सामने नारेबाजी की और ज्ञापन की प्रतिलिपि चस्पा कर दी। इसी बीच प्रॉक्टोरियल टीम भी पहुंच गई। छात्रों और प्रॉक्टोरियल टीम से नोकझोंक हो गई।
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कोलकाता पहुंचे, दुर्गा पूजा में होंगे शामिल. #india24x7livetv #NewsUpdate #Kolkata #DurgaPuja2023 #BJP #JPNadda pic.twitter.com/xH8Gwh61V5
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) October 21, 2023
छात्रों ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव हो चुके हैं, लेकिन यहां नहीं हो रहा है। छात्रों ने कहा कि छात्र, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों से अपील करेंगे कि वह शिक्षण कार्यों का बहिष्कार करें।
इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि छात्रों ने ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगों पर विचार किया जाएगा। छात्रसंघ चुनाव को लेकर AMU में पिछले 23 दिनों से छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्रों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से चुनाव नहीं हो रहे हैं। वे चुनाव की जल्द से जल्द घोषणा की मांग कर रहे हैं।









