Ambedkar Nagar: न्याय की गुहार, लल्लन कनौजिया के पुश्तैनी जमीन पर विवाद

Facebook
X
WhatsApp

Ambedkar Nagar: राजेसुल्तानपुर जनपद अंबेडकर नगर से जुड़े लल्लन कनौजिया पुत्र विदेशी के पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। (Ambedkar Nagar) प्राप्त जानकारी के अनुसार, लल्लन कनौजिया की जमीन पर टीन शेड लगा हुआ था, जिसमें केले के पौधे भी लगे थे और चारों तरफ ईंट की दीवार बनी हुई थी।

हालांकि, विरोधियों द्वारा इस संरचना को गिरा दिया गया, जिससे मामला न्यायालय में दीवानी के समक्ष विचाराधीन है। इस बीच, अधिशाषी लक्ष्मी कनौजिया द्वारा कथित रूप से 50,000 रुपये की मांग की गई, जो प्राथी (लल्लन कनौजिया) के लिए संभव नहीं था। आरोप है कि लक्ष्मी कनौजिया ने दूसरी पार्टी से धनराशि लेकर जेसीबी से घर गिरवा दिया।

WhatsApp Image 2025 03 07 at 12.25.07 PM
WhatsApp Image 2025 03 07 at 12.25.07 PM 1

लल्लन कनौजिया पिछले 20 वर्षों से इस जमीन पर काबिज थे और अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं। मामला अदालत में विचाराधीन है, और पीड़ित पक्ष न्याय की उम्मीद में कानूनी कार्रवाई कर रहा है।

इस प्रकरण को लेकर स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि न्यायालय इस मामले में क्या फैसला सुनाती है और लल्लन कनौजिया को न्याय मिल पाता है या नहीं।

रिपोर्ट- मनोज कुमार भास्कर

https://youtu.be/PLaYtrm_NrA?si=uLnxeMa1ffUoEhJy

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें