Amroha में चलती बाइक पर तेंदुए ने मारा झपट्टा, युवक गंभीर रूप से घायल

Facebook
X
WhatsApp

अमरोहा में जिसका डर था, वही हुआ। गांव कमेलपुर में आबादी के नजदीक तेंदुआ देखे जाने से गांव के लोग भयभीत थे कि इसी बीच रविवार की शाम को बाइक सवार युवक पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा और गांव में दहशत का माहौल है।

क्षेत्र में इन दिनों तेंदुआ विचरण कर रहा है। बीते एक महीने में तेंदुआ ने ग्राम जूझैला में खेत पर काम कर रही महिला व सात साल के मासूम बच्चे पर हमला किया था। दाे दिन पूर्व तेंदुआ कमेलपुर की आबादी के नजदीक देखा गया था। इस क्रम में रविवार की शाम करीब छह बजे गांव कमेलपुर निवासी रामपाल सैनी पुत्र डूंगर सैनी अपनी बाइक पर सवार होकर ग्राम नंदनौर से अपने ग्राम कमेलपुर के लिए जा रहा था।

जैसे ही उसकी बाइक ग्राम के चौराहे पर पहुंची तो अचानक झाड़ियों में छिपे बैठे तेंदुआ ने उस पर हमला बोल दिया। जिस कारण हड़बड़ाहट में उसकी बाइक फिसल गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार के बीच राहगीर मदद को पहुंचे।
उपचार के लिए चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। घटना को लेकर दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने खेतों पर जाना भी छोड़ दिया है। उधर, वन क्षेत्राधिकारी संजय चौधरी ने ऐसी किसी घटना की जानकारी से इनकार किया है। गांव में जांच के लिए टीम भेजे जाने की बात कही है।

तेंदुआ के विचरण करने से डरे सहमे किसानों ने अब खेतों की सिंचाई के लिए बिजली विभाग से दिन में विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि बिजली विभाग उन्हें रात्रि में नलकूप के लिए बिजली दे रहा है। क्षेत्र में तेंदुआ विचरण कर रहा है। सुरक्षा के तहत उन्होंने दिन में ही विद्युत आपूर्ति किए जाने की मांग की है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें