Anju-Nasrullah Love Story: पाकिस्तान से वापस भारत लौटी अंजू ,वाघा सीमा तक आया था पति नसरूल्लाह

पाकिस्तान से वापस भारत लौटी अंजू ,वाघा सीमा तक आया था पति नसरूल्लाह
Facebook
X
WhatsApp

Anju-Nasrullah Love Story : अपने प्रेमी से मिलने के लिए गुपचुप तरीके से इस साल जून में पाकिस्तान गई अंजू वापस भारत लौट आई है। करीब पांच माह बाद लौटी अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने के लिए उसका पाकिस्तानी पति नसरूल्लाह भी आया था। एक दिन पहले नसरूल्लाह ने बताया था कि अंजू को भारत में रह रहे अपने बच्चों की याद आ रही, जिससे मिलने के लिए वह जाएगी।

उसने बताया था कि नवंबर अंत तक अंजू भारत लौट जाएंगी। वीजा प्रक्रिया में देरी के कारण अब तक उनका लौटना नहीं हो पा रहा था। लेकिन अब काम पूरा हो चुका है, मैं खुद उन्हें छोड़ने के लिए वाघा सीमा तक जाऊंगा। साथ ही नसरूल्लाह ने भारत की पुलिस से अंजू को सुरक्षा प्रदान करने की अपील भी की थी।

Anju-Nasrullah Love Story: वापस फिर पाकिस्तान जाएंगी अंजू ?

Anju returned to India from Pakistan, husband Nasrullah had come till Wagah border

नसरूल्लाह ने दावा किया था कि अंजू भारत सिर्फ अपने दोनों बच्चों से मिलने के लिए जा रही हैं। मुलाकात के बाद वो वापस पाकिस्तान लौट आएगी। हालांकि, अब इसको लेकर स्थिति साफ नहीं है। भारतीय अधिकारी अंजू से पूछताछ कर सकते हैं।

Anju-Nasrullah Love Story: पहले पति से हो सकता है विवाद

अपने बच्चों और पति को छोड़कर पाकिस्तानी प्रेमी से शादी रचाने गई अंजू के लिए भारत में चीजें आसान नहीं होने वाली। सबसे पहले परिवार ही विरोध में खड़ा है। अंजू के दोनों बच्चे अभी उसके पहले पति अरविंद के साथ रह रहे हैं। अरविंद ने अपने बच्चों को अंजू से मिलवाने से साफ इनकार कर दिया है। इस पूरे मामले को लेकर अरविंद पुलिस के पास भी जा चुके हैं। अंजू के लौटने पर अब उनके भारतीय पति के साथ विवाद बढ़ सकता है।

image 135

Anju-Nasrullah Love Story: ईसाई से मुस्लिम बन चुकी हैं अंजू

भारत में रह रहा अंजू का परिवार ईसाई धर्म को मानता है। 34 वर्षीय अंजू ने अपने 29 वर्षीय प्रेमी नसरूल्लाह के साथ निकाह करने के लिए अपना मजहब और नाम दोनों बदल लिया। पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईसाई से मुसलमान बनीं अंजू का नया नाम फातिमा है।

image 136

दरअसल, अंजू भारत में राजस्थान के अलवर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती थीं। एक दिन वह अपने पति से दोस्तों के साथ घूमने की बात कह घर से निकली और पाकिस्तान पहुंच गई। पति को जब पता चला तो उसने कहा कि वह 4-5 दिनों में लौट आएगी। ये घटना उस समय हुई थी, जब एक पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते नोएडा अपने प्रेमी सचिन के पास चली आई थी.

https://youtu.be/-U0S3gQKYS8?si=u9L8PR0-4Ss0wy-I

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें