Azamgarh: आजमगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत बरडीहा लाटघाट में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनावी माहौल के बीच गांव में विभिन्न प्रत्याशी अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं और जनसमर्थन जुटाने में जुटे हैं।
इसी क्रम में ग्राम प्रधान पद के लिए गीता राय ने अपनी उम्मीदवारी घोषित की है। उनके समर्थन में जारी पोस्टर में “सबका साथ, सबका विकास” का नारा प्रमुखता से दिया गया है, जो उनके चुनावी विज़न को दर्शाता है।
गीता राय ने गांव के समग्र विकास, सभी वर्गों के साथ सहयोग और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का वादा किया है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे उन्हें समर्थन देकर गांव के विकास में भागीदार बनें।
इस दौरान श्रीकांत, देवेंद्र, धर्मेंद्र, सुधीर, तेजप्रताप, दीपक समेत कई ग्रामीणों और समर्थकों ने भी लोगों से गीता राय के पक्ष में अधिक से अधिक समर्थन देने की अपील की है।
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव नजदीक आते ही पूरे क्षेत्र में प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। प्रत्याशी घर-घर जाकर अपनी योजनाएं जनता तक पहुंचाने में जुटे हैं। अब देखना यह होगा कि ग्रामवासी किसे अपना प्रधान चुनते हैं और किसके हाथों में गांव के विकास की बागडोर सौंपते हैं।
















