Ballia News: बलिया जिलाधिकारी (Ballia News) कार्यालय परिसर में खरवार महासभा के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष कि महिलाओं ने जमकर पिटाई कर दी। नेता जी पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले कि जाँच कि जा रही है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
गुजरात: जम्मू तवी ट्रेन में बम की सूचना, जांच जारी. #india24x7livetv #NewsUpdates #gujrat pic.twitter.com/HFJI6MKdmX
— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) December 30, 2023
बलिया जिलाधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र बनवाने कि मांग को लेकर कुछ महिलायें जिलाधिकारी को पत्रक देने पहुंची थी। दूसरी तरफ अलग से खरवार महासभा के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश खरवार भी अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र बनवाने कि मांग को लेकर जिलाधिकारी को पत्रक देने आये हुए थे। संयोग वश महिलाओं कि नजर कमलेश खरवार पर पड़ गई।
Ballia News: वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से बना लिया
फिर महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया और महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में ही नेता जी यानि कमलेश खरवार कि पिटाई शुरू कर दी और दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल से बना लिया। पिटाई कर रही महिलाओं में एक महिला मुन्नी देवी ने बताया कि कमलेश खरवार उनसे करीब दस साल पहले नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर पैसा लिया था और आज तक न नौकरी दिला पाया और न ही आवास दिला पाया, जबकि उन लोगों ने अपने गहने बेचकर कमलेश खरवार को पैसे दिए थे।
अब पैसा मागने पर वो पैसा भी नहीं दे रहा है। नेता जी को पिटता हुआ देख जिलाधिकारी कार्यालय पर भीड़ जुट गई, जिसके बाद पुलिस भी पहुँच गई और नेता जी को वहां से लेकर चली गई। इस मामले में शनिवार को पुलिस उपाधीक्षक बलिया एस एन वैभव पांडे ने बताया कि महिलाओं द्वारा एक व्यक्ति को पीटने का वीडियो संज्ञान में आया है। इस मामले कि जांच कि जा रही है और जाँच के बाद जो उचित कार्यवाही होगी वो की जायेगी।









