Balrampur News: बलरामपुर जनपद से सामने आया महज 20 सेकंड का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण में भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में विकासखंड रेहरा बाजार क्षेत्र की एक नव-निर्मित सड़क इतनी कमजोर दिखाई दे रही है कि लोग उसे हाथ और पैर से उखाड़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सड़क साफ निकलता उजड़ती भी दिखाई देता है, जिससे निर्माण की पोल खुलती साफ नजर आ रही है।
मामला सहजौरा–सपहा–चूड़ीहरन डीह मार्ग का बताया जा रहा है। (Balrampur News) ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क लगभग एक से दो माह पूर्व ही बनाई गई थी, लेकिन अब इसकी ऊपरी परत पूरी तरह से उखड़ने लगी है। सड़क से लगातार छर्री निकल रही है, जिससे पैदल चलना और दोपहिया वाहनों का निकलना तक मुश्किल हो गया है।
Also Read –Kushinagar: पारिवारिक विवाद में युवक ने मां और पत्नी की हत्या की, आरोपी हिरासत में
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का खुलेआम इस्तेमाल किया गया। (Balrampur News) मानकों को ताक पर रखकर ठेकेदार द्वारा कार्य कराया गया, जिसकी शिकायतें पहले भी की गई थीं, लेकिन अधिकारियों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया। अब वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग थी, लेकिन निर्माण के नाम पर सरकारी धन की बंदरबांट कर दी गई। (Balrampur News) घटिया निर्माण के चलते सड़क कुछ ही दिनों में जवाब दे गई, जिससे भ्रष्टाचार उजागर हो गया है।
वहीं, मामले में जेई द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सड़क की खराब स्थिति की पुष्टि होने की बात सामने आई है। (Balrampur News) हालांकि अब तक किसी ठेकेदार या जिम्मेदार अधिकारी पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
Also Read –Shiv Thakare Marriage: शिव ठाकरे ने कर ली शादी सोशल मीडिया पर शेयर की फ़ोटो, जाने कौन है दुल्हनिया?
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। (Balrampur News) सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा?










