रिपोर्ट -रानू सिंह
Barabanki: हैदरगढ़, बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की तहसील इकाई हैदरगढ़ द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक 20 सूत्रीय मांग पत्र उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। यह मांग पत्र तहसील अध्यक्ष अशोक सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. हरी रामपाल (त्रिवेदीगंज), ब्लॉक अध्यक्ष माता प्रसाद चौधरी (सिद्धौर), ब्लॉक अध्यक्ष राम मदन, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह तथा जिला सचिव संतोष सिंह के नेतृत्व में दिया गया।
मांग पत्र में प्रमुख रूप से कहा गया कि अंश निर्धारण में जिन किसानों का अंश गलत हो गया है, उनका समाधान गांव में चौपाल लगाकर तत्काल कराया जाए। (Barabanki) साथ ही वरासत की प्रक्रिया को पूर्णतः निशुल्क किए जाने की मांग रखी गई। किसानों ने हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन पर कोरोना काल से पूर्व रुकने वाली ट्रेनों के पुनः ठहराव को सुनिश्चित करने की भी मांग की।
किसान यूनियन ने यह भी मांग की कि किसानों के जमीनी विवादों के निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम गठित की जाए, ताकि थाना दिवस में ही मामलों का समाधान हो सके। विशेष रूप से शिकवापुर गांव के किसान गुरु प्रसाद के प्रकरण का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग उठाई गई।
Also Read –Barabanki: हैदरगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
इसके अतिरिक्त, हैदरगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के छोटे होने से यात्रियों को चढ़ने-उतरने में हो रही परेशानियों का उल्लेख करते हुए उसे विस्तारित करने की मांग की गई। (Barabanki) वहीं हैदरगढ़–बांदा–बहराइच मार्ग रेलवे क्रॉसिंग तथा हैदरगढ़–सूबेहा मार्ग रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की आवश्यकता बताई गई, क्योंकि यहां आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है।
किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने को विवश होगी। (Barabanki) उप जिलाधिकारी ने मांग पत्र प्राप्त कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
Also Read –Border 2 Teaser: सनी देओल की दहाड़, गोलियों की बौछार आंखों में आंसू ला देगा बॉर्डर 2 का टीज़र










