Barabanki News: बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र के कंपनी बाग इलाके में शनिवार शाम उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब प्रेम प्रसंग और कथित धोखाधड़ी के आरोपों को लेकर एक महिला ने समाजवादी पार्टी से जुड़े ग्राम प्रधान को बीच सड़क पर रोककर जमकर हंगामा किया। (Barabanki News) विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने ग्राम प्रधान की कथित तौर पर थप्पड़ और घूंसों से पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित कराया।
जानकारी के अनुसार आवास विकास कॉलोनी निवासी मंजू ने मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसौंजा के प्रधान अनिल यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि अनिल यादव पहले से विवाहित होने के बावजूद उन्हें प्रेमजाल में फंसाते रहे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और काफी समय तक वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहे।
Also Read –UP Transfer News: योगी सरकार का बड़ा एक्शन! शिक्षा और जेल विभाग में भारी तबादले
मंजू का आरोप है कि इसी दौरान वह गर्भवती हो गई थीं, लेकिन अनिल यादव ने उन पर दबाव बनाकर गर्भपात करा दिया। (Barabanki News) महिला के अनुसार, जब उन्होंने विवाह की बात की तो प्रधान उनसे दूरी बनाने लगे और विरोध करने पर उन्हें धमकियां भी दी गईं।
महिला ने बताया कि उनका अपने पहले पति से तलाक हो चुका है। वह आशा बहू के रूप में कार्य करती हैं और अपने 9 वर्षीय बेटे तथा वृद्ध मां का भरण-पोषण स्वयं कर रही हैं। मंजू को सूचना मिली कि अनिल यादव कंपनी बाग क्षेत्र में मौजूद हैं। इसके बाद वह मौके पर पहुंच गईं। आरोप है कि महिला को देखते ही प्रधान अपनी कार से वहां से निकलने का प्रयास करने लगे, लेकिन मंजू ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई।
Also Read –Hapur News : हापुड़ के सिंभावली में बवाल,सड़क बनी रणक्षेत्र,दो गुटों की भिड़ंत से तनाव
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला ने बीच सड़क पर ग्राम प्रधान को थप्पड़ और घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। सड़क पर हुए इस हाईप्रोफाइल विवाद को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। काफी देर तक मौके पर हंगामे की स्थिति बनी रही, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक शिकायत दर्ज कराए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी पूरे जिले में चर्चा हो रही है।















