UP Transfer News: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालय व्यवस्था और जेल प्रशासन दोनों में महत्वपूर्ण तबादले किए हैं। इसके तहत राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 14 कुलसचिवों, परीक्षा नियंत्रकों, उप कुलसचिवों और सहायक कुलसचिवों का तबादला आदेश जारी किया गया है। (UP Transfer News) इसके साथ ही जेल विभाग में भी बड़ा बदलाव करते हुए 71 जेल अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इन आदेशों के बाद संबंधित विभागों में हलचल तेज हो गई है और माना जा रहा है कि यह कदम प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।















