Barabanki News: लोधेश्वर महादेवा में सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक को जुटे लाखों श्रद्धालु

Facebook
X
WhatsApp
image 26

Barabanki News: जिले में सावन के चौथे और अंतिम सोमवार को जनपद के प्रसिद्ध पौराणिक तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा धाम में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार देर रात से ही शिवभक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था जो सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक में जुट गए। (Barabanki News) बता दें कि आज 4 अगस्त को सुबह 4ः20 से 5ः02 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त में जलाभिषेक का विशेष महत्व बताया गया था। इसके अतिरिक्त दोपहर 12ः00 से 12ः54 तक अभिजीत मुहूर्त में भी शिव भक्तों जलार्पण के लिए जुटे हुए हैं।

Also Read –Prayagraj News: प्रयागराज में बाढ़ का कहर: मासूम को गोद में उठाकर निकला पिता, वायरल तस्वीर पर अखिलेश का BJP पर वार

इस शुभ संयोग में सर्वार्थ सिद्धि योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग का विशेष मेल भी रहा जिससे यह दिन और भी पावन और फलदायक माना जा रहा है। लोधेश्वर महादेव मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां भगवान शिव की जो प्रतिमा स्थापित है वह महाभारत काल की है। (Barabanki News) मंदिर के पुजारी वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि यह धाम देवी-देवताओं से पूजित स्थल है। सावन मास में यहां जलाभिषेक करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसीलिए आज प्रदेश भर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। बस्ती से आए एक श्रद्धालु ने बताया कि यहां आने से आत्मिक शांति मिलती है। जलाभिषेक से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं गोंडा जिले से आए मानसिंह ने कहा कि हम चार-पांच लोगों के साथ यहां आए हैं।

Also Read –Rahul Gandhi on election commission: राहुल गांधी के बयान पर चुनाव आयोग का पलटवार, कहा- ‘ये बेतुकी धमकी है’

यह पांडव कालीन शिवलिंग है और यहां पूजा-अर्चना करने से सब कुछ पूर्ण होता है। (Barabanki News) भीड़ बहुत भारी है, प्रशासन व्यवस्था में जुटा है। श्रावण मास के अंतिम सोमवार को लोधेश्वर में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनज़र प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, रामनगर एसडीएम, थाना अध्यक्ष सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और पुलिसकर्मी लगातार मौके पर मौजूद हैं और भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें