रिपोर्ट -मनोज कुमार
Barabanki: बाराबंकी। योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर होली पर्व को लेकर सड़क सुरक्षा और यात्री सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत हाईवे पर यात्री वाहनों की सघन जांच की गई और नियमों के पालन को लेकर सख्ती बरती गई।
प्रवर्तन टीमों ने लंबी दूरी की बसों में दो ड्राइवर की अनिवार्यता, सुरक्षित ड्राइविंग, शालीन व्यवहार, शराब पीकर वाहन न चलाने और निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को न बैठाने के संबंध में चालकों को जागरूक किया। (Barabanki) साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की गई।
सोमवार को लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) अंकिता शुक्ला और यात्री मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी की टीम ने करीब 35 वाहनों के परमिट, फिटनेस समेत अन्य दस्तावेजों की गहन जांच की। (Barabanki) जांच में अनियमितता मिलने पर 10 वाहनों के चालान किए गए।
इस दौरान एआरटीओ ने यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर परिवहन विभाग की हेल्पलाइन नंबर 18001800151 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी जागरूक किया।
होली के मद्देनजर प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके।















