Bareilly News: कीर्तन के दौरान हंगामा, पंडाल फाड़ने और मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

Facebook
X
WhatsApp
The current image has no alternative text. The file name is: download-2-1.jpg

Bareilly News: बरेली जिले के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में खाटू श्याम के कीर्तन के दौरान हंगामे की घटना सामने आई है। आरोप है कि दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने सड़क पर हो रहे कीर्तन का विरोध किया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि पंडाल फाड़ दिया गया और मारपीट शुरू हो गई। (Bareilly News) इस दौरान कई लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Also Read – Ganpati 2025: जानिए मुंबई का सबसे अमीर गणपति मंडल कौन है? इतने करोड़ का बीमा कवर किया हासिल

:घटना प्रेमनगर क्षेत्र के शाहबाद की है, जहां निवासी रमेश अपने परिवार के साथ खाटू श्याम का कीर्तन आयोजित कर रहे थे। (Bareilly News) कीर्तन में उनके रिश्तेदार और मेहमान भी शामिल हुए थे। क्षेत्र में मिश्रित आबादी होने के कारण सड़क पर हो रहे कीर्तन का कुछ लोगों ने विरोध किया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि फैजान और हसन नाम के युवकों ने बिना अनुमति के कीर्तन कराने की आपत्ति जताई और रमेश द्वारा विरोध करने पर पंडाल फाड़ दिया गया और उपस्थित लोगों से मारपीट की गई।

Also Read – UP T20 League 2025: लखनऊ की पहली जीत, मेरठ को 5 विकेट से हराया

इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जान बचाकर भागने लगे। (Bareilly News) मारपीट में घायल हुए लोगों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें