BBAU दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेधावियों को वितरित किए मेडल

Facebook
X
WhatsApp

BBAU दीक्षांत समारोह: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर विश्विद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक विजेता मेधावियों को सम्मानित किया। इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ ही राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, कुलपति आचार्य संजय सिंह और कुलाधिपति एस बरतुलिया मंच पर मौजूद हैं।

इस मौके पर कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि हम भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मंत्री योगेंद्र उपाध्याय को भी आगमन के लिए धन्यवाद। उन्होंने सभी पदक विजेताओं व डिग्री धारकों को भी बधाई दी है।
उन्होंने कहा कि हमारे विश्विद्यालय द्वारा 50 प्रतिशत सीटों पर एससी एसटी के बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष विदेशी छात्रों की संख्या में इजाफा हुआ है। एनाईआरएफ रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

विश्विद्यालय में मियावाकी फारेस्ट और सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाते हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सावित्री बाई फुले हॉस्टल के लिए 12 करोड़ रुपये दिए हैं। अभी कई और छात्रावास बनने हैं।

विश्वविद्यालय में एससी एसटी स्टूडेंट्स के लिए यूपीएससी की निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है।

153 छात्राओं व 100 छात्रों को वर्ष 2022 में गोल्ड

वर्ष 2022 के शैक्षिक सत्र में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या छात्रों की तुलना में अधिक है। 100 छात्रों और 153 छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेगा। समारोह में कुल 2204 छात्रों और 1604 छात्राओं को डिग्री दी जाएगी।
10 करोड़ से बने बिरसा मुंडा स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का होगा उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विवि परिसर में 10 करोड़ रुपये से नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर का उद्घाटन भी करेंगी। 3500 वर्ग मीटर में बने इस सेंटर में दो फ्लोर हैं।
गेट नंबर एक से सिर्फ वीवीआईपी प्रवेश
विवि के गेट नंबर एक से केवल वीवीआईपी प्रवेश होगा। गेट नंबर 2 से वीआईपी प्रवेश और मीडिया बंधु प्रवेश कर सकेंगे। इस गेट से प्रवेश करने वाले लोग पर्यावरण विज्ञान विद्यापीठ, गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय व पुराने प्रशासनिक भवन पर वाहन खड़े कर सकेंगे। शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के लिए गेट नंबर 2 और 3 से प्रवेश होगा। ये लो विधि अध्ययन विद्यापीठ के सामने ग्राउंड में वाहन खड़े कर सकेंगे।

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=44995

 

https://sunilvermamediagroup.com/?p=45003

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें