Bengaluru News: बेंगलुरु के होटल में खाने में मिला कॉकरोच, महिला ने वीडियो बनाया तो होटल स्टाफ ने की मारपीट!

Bengaluru News: बेंगलुरु के होटल में खाने में मिला कॉकरोच, महिला ने वीडियो बनाया तो होटल स्टाफ ने की मारपीट!
Facebook
X
WhatsApp

Bengaluru News: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक बड़े होटल में ग्राहक को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिलने पर बवाल मच गया। खाने में कॉकरोज मिलने के बाद हाई कोर्ट के वकील ने होटल कर्मचारियों पर बदतमीजी करने और धक्का देने का आरोप लगाया है।

घटना रविवार की शाम करीब 7 बजे की है। पीड़ित वकील का नाम प्रणय सिंह है। (Bengaluru News) वह अपने परिवार के साथ होटल में खाना खाने गए थे। उन्होंने पनीर की ग्रेवी ऑर्डर की थी। जब उन्होंने खाना खाना शुरू किया तो उन्हें ग्रेवी में कॉकरोच मिला।

image 139

इस पर उन्होंने होटल मैनेजर से शिकायत की। मैनेजर ने उन्हें शिकायत करने के लिए कहा। (Bengaluru News) इसके बाद प्रणय सिंह होटल के किचन में गए और वहां वीडियो बनाने लगे। तभी होटल के कर्मचारियों ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी। उन्होंने उन्हें धक्का दे दिया और उनके साथ मारपीट की।

प्रणय सिंह ने इस मामले में विधान सौधा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 352, 341, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस मामले को लेकर डीसीपी (सेंट्रल) शेखर एचटी ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना से लोगों में आक्रोश है। (Bengaluru News) लोगों का कहना है कि होटलों में स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इससे लोगों के स्वास्थ्य को खतरा हो सकता है। इस मामले में होटल के मालिक ने कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच कराई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की गलती के लिए उन्हें माफ़ी मांगी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

image 141

Bengaluru News: ऐसा हो तो आप भी इस तरह कर सकते हैं शिकायत

यदि आप भी किसी रेस्टोरेंट, होटल या ढाबे पर दिए गए खाने में कोई कमी पाते हैं तो इसकी शिकायत फूड सेफ्टी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट या ‘फूड कनेक्ट ऐप’ के जरिये दर्ज कर सकते हैं. आप खराब पैकिंग की शिकायत भी कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपको किसी रेस्टोरेंट, होटल या ढाबे के खाने को खाने के बाद फूड पॉइजनिंग होती है तो इसकी कंप्लेंट उस स्टेट के फूड सेफ्टी ऑफिसर या फिर फूड सेफ्टी कमिश्नर के पास दर्ज करा सकते हैं.

https://youtu.be/5FGAhW6Qwls?si=FW5kts9BKdkRD9Jk

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें