Bharat Jodo Nyay Yatra: मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ऐलान! 14 जनवरी से शुरू होगी कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

Bharat Jodo Nyay Yatra: मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया ऐलान! 14 जनवरी से शुरू होगी कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'
Facebook
X
WhatsApp

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) 14 जनवरी से शुरू हो रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इसकी जानकारी दी है। खड़गे ने कहा कि यह यात्रा देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि जब हमने संसद में देश से जुड़े मुद्दे उठाने की कोशिश की तो सरकार ने हमें बोलने नहीं दिया।

देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब 146 सांसदों को निलंबित कर दिया गया। प्रधानमंत्री को इसका संज्ञान लेना चाहिए लेकिन उन्होंने सदन में एकबार झांका तक नहीं, पता नहीं उनको हमसे क्या नफरत है। इसलिए हम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से लोगों के बीच जा रहे हैं ताकि हम अपनी बात उनसे कह सकें और समाज के हर वर्ग से मिलकर उनकी बात सुन सकें। इस यात्रा में उन्होंने इंडिया गठबंधन के घटक दलों को भी आमंत्रित किया है।

Bharat Jodo Nyay Yatra: पीएम मोदी पर जमकर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को मीडिया से मुखातिब होते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रधानमंत्री के हालिया अयोध्या और लक्षद्वीप दौरे पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास यहां-वहां जाकर फोटो सेशन कराने का पूरा समय है लेकिन हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर जाने का समय नहीं है। वो आखिर मणिपुर क्यों नहीं जा रहे हैं ? वो भी भारत का ही हिस्सा है। खड़गे ने संसद से पारित तीन क्रिमिनल कानूनों को लेकर भी सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि इससे वकील भी परेशान हैं। जिस तरह से किसान – मजदूर विरोधी कानून लाए जा रहे हैं, वो सब एक तानाशाह की निशानी बयां करता है।

राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय एजेंसियों के दुरूपयोग पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस विपक्षी नेता को ईडी-सीबीआई पकड़ती है, अगर वो बीजेपी में शामिल हो जाता है तो उसे पाक-साफ मान लिया जाता है। आखिर बीजेपी के पास देश की ऐसी कौन सी ड्राई क्लिनिंग मशीन, जहां जाने विपक्ष का नेता साफ छवि का बन जाता है। खड़गे ने विपक्ष शासित राज्यों में बीजेपी के ऑपरेशन लोट्स पर भी हमला बोला। खड़गे ने इस दौरान भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और नारा भी रिलीज किया।

कांग्रेस प्रमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि आप हमें सर्पोट करो वरना हम खत्म हो जाएंगे। आप हमारे ऑक्सीजन हो। अगर देश से विपक्ष खत्म हो जाएगा तो फिर आपको समस्या होगी। आपके अधिकार भी धीरे-धीरे खत्म कर दिए जाएंगे। लोकसभा चुनाव से ऐन पहले राहुल गांधी की निकल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस बार पूर्व से पश्चिम तक जाएगी।

पिछली बार यह यात्रा दक्षिण से उत्तर तक थी। 14 जनवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे जातीय हिंसा से ग्रस्ति मणिपुर की राजधानी इंफाल से राहुल गांधी यात्रा का आगाज करेंगे। मणिपुर के बाद नागालैंड, फिर असम, अरुणाचल प्रदेश और वापस असम होते हुए ये मेघालय में प्रवेश करेगी। इसके बाद बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, यूपी, गुजरात और महाराष्ट्र भी जाएगी। यात्रा में सबसे अधिक 20 जिले यूपी के कवर किए जाएंगे।

https://youtu.be/YAt1CMTBcG8?si=7drBOmiqBCb-pwmN

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें