बड़ी खबर: गौतम बुद्ध नगर जिला जेल में 31 कैदी HIV पॉजिटिव, प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के जिला गौतम बुद्ध नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जिला जेल में बंद 31 कैदियों की HIV रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। पॉजिटिव मिले कैदियों को जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

नोएडा जिला अस्पताल के सीएमएस पवन कुमार पांडे ने कहा है कि जेल में कैंप लगाकर हुई जांच के बाद यह बात सामने आई है। कैंप में कैदियों के हर तरह के मेडिकल टेस्ट किए गए। जेल में 2650 कैदियों की जांच की गई थी। जांच में 31 एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं। इन कैदियों को भी उनकी बीमारी की जानकारी दे दी गई है।

जिला अस्पताल की टीम ने स्क्रीनिंग से पता किया
जेल प्रशासन का कहना है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इन कैदियों का सेक्टर-30 में जिला अस्पताल के एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी यानी ART सेंटर में इलाज शुरू करवा दिया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें