Bihar News: बिहार को आज मिलेगी बहुत बड़ी सौगात! माता सीता मंदिर का होगा शिलान्यास, अमित शाह रहेंगे मौजूद

Facebook
X
WhatsApp
राम के बाद अब मां सीता का भव्य धाम, पुनौरा धाम में आज आधारशिला रखेंगे अमित  शाह, किया भावुक ट्वीट - India TV Hindi

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी स्थित पुनौरा धाम में आज माता सीता मंदिर का शिलान्यास और पूजा कार्यक्रम बहुत धूमधाम से होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देवी सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम मंदिर और उसके परिसर के विकास के लिए आधारशिला रखेंगे। (Bihar News) इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी संतों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। (Bihar News) इससे इस कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह मंदिर न सिर्फ बिहार, बल्कि पूरे भारत के लोगों के लिए एक बड़ा आस्था केंद्र बनेगा।

Bihar News: 11 महीनों में पूरा होगा मंदिर का निर्माण

पुनौरा धाम हिंदूओं के लिए एक बहुत पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां बनने वाला मंदिर 67 एकड़ भूमि में फैला होगा, और इसे सिर्फ 11 महीनों में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मंदिर निर्माण की देखरेख बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम करेगा, और शिलान्यास के बाद इसका काम तेजी से शुरू हो जाएगा।

Also Read –Sonbhadra News: पहरा दे रहे पीएसी जवान ने खुद को मारी गोली, तीन दिन पूर्व वीवीआईपी ड्यूटी से लौटा था वापस

श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई सुविधाएं

इस मंदिर परिसर में 151 फीट ऊंचा मुख्य मंदिर बनेगा। इसके अलावा, यहां तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाएं जैसे यात्री सुविधा केंद्र, ऑडिटोरियम, अतिथि गृह, माता जानकी कुंड घाट, भंडारा स्थल, मंदिर प्रवेश द्वार, यज्ञ मंडप, पर्यटक केंद्र, और टेंसाइल छतरी भी बनाई जाएगी। (Bihar News) साथ ही, ई-कार्ट स्टेशन, प्रसाद भोग, रसोई घर, म्यूजियम, भजन संध्या स्थल, मिथिला हाट, वेद पाठशाला, पुस्तकालय, कैफेटेरिया, फूड कोर्ट, यात्री डॉरमेट्री भवन, पाथवे और पार्किंग भी तैयार की जाएगी। इसके साथ ही, पहले से मौजूद मां जानकी कुंड का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

Also Read –Rahul Gandhi Press Conference: वोट चोरी पर राहुल गाँधी का सबसे बड़ा खुलासा, प्रेजेंटेशन दिखा कर खोल रहे EC की पोल

अमित शाह ने क्या कहा?

आज अमित शाह सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धालुओं के लिए बेहतर यात्रा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मंजूरी दी थी। केंद्रीय गृह मंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘कल का दिन पूरे देश, खासकर मिथिलांचल के लिए बहुत भाग्यशाली और खुशी का दिन होगा, जब बिहार के सीतामढ़ी में माता सीता की जन्मभूमि पर पवित्र पुनौरा धाम मंदिर और उसके परिसर के विकास की बड़ी योजना का शिलान्यास किया जाएगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही, यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पीएम नरेंद्र मोदी जी ने सीतामढ़ी से दिल्ली तक अमृत भारत ट्रेन की स्वीकृति दी है, जो कल से शुरू होगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें