Bihar News: शिवरात्रि के मौके पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय कि हत्या करने का वीडियो जारी किया गया था. जिस पर वैशाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. वीडियो में कहा गया है की नित्यानंद का सुपारी लेकर शिवरात्रि के मौके पर गोली मार देने का मन है, यह बात 3 साल से उसके सपने में आ रही है. इसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया. इसकी भनक लगते ही पुलिस एक्टिव हो गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में बैठ कर बात करते दिख रहे हैं. (Bihar News) इसी में से एक युवक अचानक नित्यानंद राय के बारे में कहता है कि तीन साल से शिवरात्रि से पहले हमको सपना आता है कि हम नित्यानंद राय को मार दिए हैं. वह बैल पर जा रहा है और हम गोली दाग दिए।
वैशाली पुलिस ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस को व्हाट्सएप पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था. इसमें एक युवक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को संबोधित करते हुए अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था और उनपर हमले की बात कर रहा था. आरोपित का नाम माधव कुमार झा, पिता-अविनाश कुमार झा, थाना गोरैल, वैशाली है।
वैशाली पुलिस ने यह भी बताया है कि सूचना मिलते ही वैशाली पुलिस अधीक्षक के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया.त्वरित कार्रवाई करते आरोपित युवक को हिरासत में लिया गया है. (Bihar News) पुलिस इस वीडियो बनाने वाले युवक की भी तलाश कर रही है ओर लगातार छापेमारी में पुलिस लगी हुई है. युवक से लगातार पुलिस पूछताछ थाने में कर रही है।
बता दें कि हाजीपुर के बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से निकलने वाली शिव बारात में प्रत्येक वर्ष केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बाबा भोलेनाथ को बैलगाड़ी पर सवार कर नित्यानंद गाड़ीवान बनते हैं. जुलूस में लाखों की भीड़ उमड़ती है. श्रद्धालुओं के बीच करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय की जाती है. इस बार शिव बारात में नित्यानंद राय के शामिल होने का कार्यक्रम तय था।
https://youtu.be/HLmVdHmAIzQ









