Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दुष्कर्म के मामले में न्याय की मांग कर रही एक युवती ने थाना कोतवाली परिसर में ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में युवती को अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार युवती ने एक फौजी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। (Bijnor News) पीड़िता की मांग थी कि आरोपी को उसके सामने बुलाकर बातचीत कराई जाए, लेकिन उसकी बात पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि पुलिस द्वारा उसकी मांग पर ध्यान नहीं दिए जाने से वह नाराज थी।
इसी नाराजगी के बीच युवती ने बिजनौर थाना कोतवाली परिसर में अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास कर लिया। आग लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। (Bijnor News) डॉक्टरों ने युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि मेरठ में उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
साथ ही 12 घंटे के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। (Bijnor News) घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है और मामले की जांच जारी है। वहीं बिजनौर एसपी अभिषेक झा ने मिडिया से बताया की युवती ने पहले बिजनौर के स्वहेड़ी निवासी सौरभ पुत्र संजू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। (Bijnor News) जांच के दौरान सबूत न मिलने के कारण पुलिस ने मामले में (एफआर) लगा दी गई थी। इसके बाद युवती ने दोबारा युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने न्यायालय में (चार्जशीट) दाखिल कर दी है।
Also Read –Banda News: साधु बनकर करते थे ठगी, पैसा दोगुना करने का झांसा देने वाले तीन शातिर गिरफ्तार
एसपी ने यह भी बताया की आरोपी युवक सेना में कार्यरत है और उसने इलाहबाद हाई कोर्ट से गिरफ्तारी का (अरेस्टिंग स्टे) ले रखा है। आज युवती थाना कोतवाली पहुंची थी और अपने मामले में कार्रवाई न होने से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रहे है जाँच बाद बड़ी कार्यवाही की जाएगी।














